फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Mlc Result 2020: Bjp Manvendra Pratap Singh won the graduate mlc election in Agra

UP MLC Election Result: आगरा स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत, सपा के असीम यादव हारे

Sat, 05 Dec 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 07:42 PM IST
सार

  • विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक सीट (एमएलसी) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. असीम यादव को लगभग साढ़े पांच हजार वोटों से हराकर इस सीट पर कब्जा किया है। 

विज्ञापन
Up Mlc Result 2020: Bjp Manvendra Pratap Singh won the graduate mlc election in Agra
एमएलसी चुनाव परिणाम: विजयी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर कमल खिला है। अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव को दूसरी वरीयता मतों की 21 चरण तक चली मतगणना के बाद 6095 मतों से हरा दिया। स्नातक सीट पर भाजपा को कुल 40070 वोट और सपा को 33975 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


शाहदरा स्थित मंडी परिसर में 48 घंटे चली मतगणना के बाद शनिवार सुबह नौ बजे रिटर्निंग ऑफिसर एवं आयुक्त अनिल कुमार ने विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। शिक्षण पेशे से जुड़े डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और सपा के डॉ. असीम यादव के बीच प्रथम वरीयता मतों की गणना में कड़ा मुकाबला रहा। 
विज्ञापन



नौ चरण तक प्रथम वरीयता मतों में भाजपा ने सपा पर 4969 मतों से बढ़त बनाई। प्रथम वरीयता में किसी प्रत्याशी को 50 फीसदी का कोटा प्राप्त नहीं हो सका। इसके बाद दूसरी वरीयता मतों की गणना 22 चरणों तक चली। इसमें सबसे कम मत प्राप्त प्रत्याशियों के मतों का अतंरण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह डॉ. मानवेंन्द्र को 2143 मत और मिलने से कुल 40070 मत प्राप्त हुए। डॉ. असीम यादव को अंतरण से 1017 मत मिलाकर कुल 33975 मत मिले। इस तरह डॉ. मानवेंद्र ने डॉ. असीम को 6095 वोटों से हराकर स्नातक विधान परिषद सदस्य सीट पर कब्जा किया।

निर्दलीय से मिले सबसे ज्यादा 821 मत

दूसरी वरीयता में 22 चरणों में मतगणना हुई। इसमें एक-एक कर सबसे मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को बाहर किया गया। उन्हें प्राप्त हुए मतों का अतंरण प्रत्याशियों में वरीयता से हुआ। 21वें चरण में निर्दलीय हरि किशोर तिवारी बाहर हुए। इनके 821 मत भाजपा व 421 सपा के खाते में जुड़े। 

अंत में सपा और भाजपा प्रत्याशी बचे। सपा प्रत्याशी को मिले 618 मतों का भी अंतरण भाजपा में होने से कुल 40070 मत प्रत्याशी को प्राप्त हुए। भाजपा को अंतरण मतों में सबसे ज्यादा मत निर्दलीय हरि किशोर से मिले। हरि किशोर तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 23162 मत मिले।

शिक्षक सीट हारने से दांव पर थी दिग्गजों की प्रतिष्ठा

आगरा खंड की शिक्षक एमएलसी सीट हारने के बाद भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा स्नातक सीट पर दांव पर लगी थी। कई वर्षों से संगठन दोनों सीटों पर तैयारियां कर रहा था। डॉ. मानवेंद्र प्रताप के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष होने के कारण भी इस सीट पर बड़ा दारोमदार था। उन्होंने भी संगठन को निराश नहीं किया और कमल खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed