फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Minister of State Chaudhary Udaybhan Singh Corona positive

योगी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना संक्रमित, 15 दिन पहले पुत्रवधु की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Wed, 19 Aug 2020 08:49 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Aug 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
UP: Minister of State Chaudhary Udaybhan Singh Corona positive
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के एक और राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बुधवार शाम उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उनके सीने के एक्सरे में संक्रमण पाया गया है। राज्यमंत्री की अन्य जांच कराई जा रही है। मंत्री ने विधानसभा सत्र में शिरकत करने के लिए कोरोना जांच कराई गई थी। उदयभान सिंह अभी लखनऊ में ही हैं। 15 दिन पहले आगरा में उनकी पुत्रवधु भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
विज्ञापन


आगरा में 28 नए मामले, आंकड़ा 2395 पहुंचा 
ताजनगरी में 28 नए मरीज और मिलने से बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 2395 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 1998 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 104 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 293 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 190 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। बुधवार तक जिले में 86409 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


संक्रमण की दर 2.77 फीसदी
आगरा में सैंपलिंग बढ़ने से संक्रमण की दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह फीसदी से घटकर 2.77 फीसदी रह गई है। दूसरी तरफ मृत्यु दर अभी 4 फीसदी से अधिक है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80 फीसदी से बढ़कर 83.42 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed