{"_id":"5d2715de8ebc3e6c9d3b3de6","slug":"up-minister-jai-kumar-jaiki-said-on-facilities-in-jail-viral-video-at-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो हो रहे वायरल: कारागार मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो हो रहे वायरल: कारागार मंत्री
Fri, 12 Jul 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कारागार मंत्री जयकिशन जैकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने गुरुवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया।
प्रभु दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के जेलों की दशा में सुधार हुआ है। वहां सेमी मॉडयूलर किचन, रोटी सेंकने, आटा गूंथने की मशीन और मेटल डिटेक्टर और स्कैनर भी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फंसाने के लिए अपराधियों ने जेल की वीडियो वायरल करने का नया ट्रेंड निकाला है। ऐसे हर वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए गए हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि जेल में बंदियों को सुविधाएं मिलेंगी तो वह वीडियो क्यों वायरल करेगा। सपा, बसपा की सरकार में जो अपराधी जेल में रहकर कार्य कर रहे थे, वह अब नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि वह अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो वायरल कर रहे हैं।