फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Mathura remained on high alert 24 hours IG Agra camped

यूपी: 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहा मथुरा, आईजी आगरा ने डाला डेरा; बांके बिहारी मंदिर भी पहुंचे

Thu, 07 Dec 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह की छाया से मुक्ति के लिए गर्भगृह में दीपदान के एलान को पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। हाई अलर्ट के बीच आईजी आगरा ने वृंदावन में पैदल मार्च का यहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
 

विज्ञापन
UP: Mathura remained on high alert 24 hours IG Agra camped
आईजी दीपक कुमार और एसएसपी ने लिया सुरक्षा जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह की छाया से मुक्ति के लिए गर्भ गृह में दीपदान के एलान को पुलिस ने बुधवार को सफल नहीं होने दिया। जिलेभर के थाना क्षेत्रों में 100 से अधिक नजरबंद और हिरासत में लिए गए। हिरासत में लिए लोगों को देर रात को मुचलके भरकर छोड़ा गया। इधर, दिनभर पुलिस हिन्दूवादी संगठनों के जन्मभूमि के कभी गेट संख्या एक तो कभी तीन पर पहुंचने की सूचनाओं पर दौड़ लगाती रही। आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने भी डेरा डाला। डीएम-एसएसपी ने दो घंटे से अधिक समय श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गुजारा। 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रहे मथुरा में शांति व कानून व्यवस्था कायम रहने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने बुधवार को मथुरा में ही डेरा डाला। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित कई इलाकों का दौरा किया। इसके बाद वृंदावन पहुंचे। वहां भी उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। आईजी ने दिनभर की हलचल की समीक्षा भी की। बरसी पर कानून व्यवस्था व शांति बनी रहने पर पुलिस व प्रशासन की टीम की पीठ थपथपाई। आईजी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने अपनी ड्यूटी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखी। इसके लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed