Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Mathura Encounter asad killed Assad was shot in head and chest by police Both bullets had passed

यूपी में असद का एनकाउंटर: सीने में गोली लगने के 15 मिनट तक फायरिंग करता रहा डकैत; यहां लगी एक बुलेट से हुआ ढेर

Tue, 11 Mar 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

Asad Encounter: मथुरा में छैमार गैंग का सरगना असद गोली लगने के 15 मिनट तक पुलिस पर फायरिंग करता रहा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। चेतावनी सुनते ही असद और उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP Mathura Encounter asad killed Assad was shot in head and chest by police Both bullets had passed
UP Mathura Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Mathura: मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में छैमार गैंग के सरगना असद के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की दो गोलियां लगने के बाद वह ढेर हुआ था। एक गोली सिर को तो दूसरी सीने को चीरती हुई पार निकल गई। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को शव के अंदर से कोई गोली नहीं मिली। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार की सुबह कृष्णा धाम में एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया था। सोमवार को वीडियोग्राफी और दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के दौरान बदमाश की मौत पुलिस की गोली लगने से तो हुई, लेकिन उसके शरीर से कोई गोली नहीं मिली। सूत्रों का कहना है कि डकैत को दो गोली लगीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली सिर में लगी थी तो वहीं दूसरी गोली सीने में लगी थी। दोनों गोली के शरीर से आर पार निकलने के निशान स्पष्ट पोस्टमार्टम में मिले।इसके अलावा उसके शरीर में कहीं कोई चोट का निशान नहीं था।
Trending Videos

डीआईजी की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी एक गोली
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। पुलिस की ओर से नौ राउंड फायरिंग हुई जबकि बदमाशों की ओर से 15 से 16 राउंड फायर हुए। 


ये भी पढ़ें - असद एनकाउंटर: मिट्टी में मिला छैमार गैंग का सरगना, मौत के बाद...इसलिए नहीं आया घर का कोई मर्द; महिलाएं ही आईं


 

बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय की बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर लगी। यदि उन्होंने बुलेट प्रूफ जाकेट नहीं पहन रखी होती तो उनकी जान जा सकती थी। 

 

उन्होंने बताया कि रणनीति के तहत पुलिस ने पूरे मकान को घेर रखा था, लेकिन डीआईजी की जैकेट में गोली लगने के बाद पुलिस फायरिंग करते हुए मकान के अंदर घुसने लगी। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे।
 

गोली लगने के 15 मिनट तक फायरिंग करता रहा असद
हाईवे थाना क्षेत्र में एक लाख के इनामी को ढेर करने के लिए पहुंची टीम ने उसे पूरी तरह से घेर रखा था। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। चेतावनी सुनते ही असद और उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है। 

 

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पहले एक गोली असद को लगी। गोली लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद भी वह 15 मिनट तक पुलिस पर लगातार फायरिंग करता रहा। 

जब दूसरी गोली उसके लगी तब जाकर उसके हाथ से हथियार छूटा। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed