फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Health Scam Women 16 Deliveries 4 Sterilizations In two Years Janani Suraksha Yojana Exposed In Agra

UP: दो साल में महिला 16 बार बनी मां...चार बार हुई नसबंदी, जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

Sat, 12 Apr 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 09:58 AM IST
सार

Fake Delivery Case In Agra: आगरा में जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां एक और महिला सामने आई है, जो दो साल में 16  बार मां बनी। इस दौरान चार बार नसबंदी भी हुई। ये पूरा खेल रकम हड़पने के लिए खेला गया। 

विज्ञापन
Up Health Scam Women 16 Deliveries 4 Sterilizations In two Years Janani Suraksha Yojana Exposed In Agra
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Janani Suraksha Yojana fraud:  कोविड महामारी में 2021-22 से 2023-24 तक कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से महिलाओं के खाते खुलवाकर सरकारी अनुदान का घोटाला किया। फतेहाबाद सीएचसी में एक और महिला के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। इसमें दो साल में एक महिला के 16 बार प्रसव और 4 बार नसबंदी दिखाकर 30,400 रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद सीएचसी के जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी भुगतान में घोटाला मिलने के बाद रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसमें फतेहाबाद निवासी भूरी के सात फरवरी 2022 से 31 मार्च 2024 तक 20 बार भुगतान हुआ। इसमें 16 बार प्रसव दर्शाते हुए 22,400 रुपये (प्रति प्रसव 1400 रुपये) और 4 बार नसबंदी दिखाते हुए 8 हजार रुपये (प्रति नसबंदी 2 हजार रुपये ) खाते में आने का विवरण दर्ज है। अभी और संदिग्ध खातों की जांच की जा रही है। पहले भी चार महिलाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रुपये का घोटाला पकड़ में आ चुका है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सीएचसी फतेहाबाद में 5 खातों में गड़बड़ी मिली है। बाकी की जांच चल रही है। दोषियों पर केस दर्ज कर दिया है, जेल में हैं। दो फरार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



 

खाते से और फर्जीवाड़े की आशंका
फतेहाबाद के नगला कदम निवासी अशोक कुमार स्वयं सहायता के नाम से महिलाओं के खाते खुलवाता था। इनमें यह अपना नंबर दर्ज कर पासबुक खुद ही रखता था। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि इन खातों में सरकारी अन्य योजनाओं में भी फर्जीवाड़ा कर सकता है। इसके लिए संबंधित बैंक के यहां भी इन खातों की पुलिस जांच करेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: रक्त स्वाभिमान रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, आगरा में इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री की गई बंद; डायवर्जन लागू


 

नहीं पकड़ पाई पुलिस, दो टीमें बनाई
जेएसवाई-नसबंदी घोटाले में डाटा एंट्री ऑपरेटर गौतम सिंह और ब्लॉक लेखा प्रबंधक अजहर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस की दो टीमों ने आगरा, शमसाबाद और फतेहाबाद में दबिश दी हैं, लेकिन वो पकड़ से दूर हैं। घोटाले में सरगना अशोक निवासी नगला कदम फतेहाबाद, ब्लॉक लेखा प्रबंधक नीरज अवस्थी और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी गौरव थापा पहले से जेल में हैं।


 

नाम प्रसव  नसबंदी     रकम (रुपये में)
कृष्णा    25       5   45,000
सुनीता 18 3   31,200
मछला देवी 18   3     31,200
राजकुमारी 17       3     29,800
भूरी     16 4     22,400



                     
                 

             
                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed