{"_id":"5d63e1158ebc3e015369d61c","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-will-come-in-convocation-of-veterinary-university-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बुधवार को आएंगीं राज्यपाल, जानिए क्या है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बुधवार को आएंगीं राज्यपाल, जानिए क्या है कार्यक्रम
Tue, 27 Aug 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी विश्वविद्यालय, मथुरा)के 94 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी। बुधवार को आयोजित होने जा रहे नौंवे दीक्षांत समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय मुख्य अतिथि होंगे।
दीक्षांत समारोह की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. जीके सिंह ने बताया कि नौंवें दीक्षांत समारोह में कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
इसमें कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से 40 स्नातक, 28 स्नातकोत्तर और 8 पीएचडी तथा कालेज ऑफ बायोटेक से 10 स्नातक, 04 स्नातकोत्तर और 04 पीएचडी शामिल हैं। इसमें 32 लड़कियां और 62 लड़के हैं।

समारोह के दौरान विशेष उपलब्धियों के लिए 15 मेडल भी वितरित किए जाएंगे। मेडल में छात्राओं की संख्या अधिक हैं। इस दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। बताया कि अगले सत्र से कालेज ऑफ फिशरीज भी शुरू होगा।
रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगीं। मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय होंगे।
विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पूर्व कुलपति डॉ. श्रीकृष्ण गर्ग रहेंगे। 28 अगस्त को प्रात: 10:40 बजे शुरू होने वाला दीक्षांत समारोह 12:48 बजे तक चलेगा। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर डॉ. मुकुल आनंद भी मौजूद रहे।