फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up governor anandi ben patel will come in convocation of veterinary university mathura

मथुरा में बुधवार को आएंगीं राज्यपाल, जानिए क्या है कार्यक्रम

Tue, 27 Aug 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
up governor anandi ben patel will come in convocation of veterinary university mathura
आनंदीबेन पटेल
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी विश्वविद्यालय, मथुरा)के 94 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी। बुधवार को आयोजित होने जा रहे नौंवे दीक्षांत समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. जीके सिंह ने बताया कि नौंवें दीक्षांत समारोह में कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसमें कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से 40 स्नातक, 28 स्नातकोत्तर और 8 पीएचडी तथा कालेज ऑफ बायोटेक से 10 स्नातक, 04 स्नातकोत्तर और 04 पीएचडी शामिल हैं। इसमें 32 लड़कियां और 62 लड़के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान विशेष उपलब्धियों के लिए 15 मेडल भी वितरित किए जाएंगे। मेडल में छात्राओं की संख्या अधिक हैं। इस दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। बताया कि अगले सत्र से कालेज ऑफ फिशरीज भी शुरू होगा।

रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगीं। मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय होंगे।

विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पूर्व कुलपति डॉ. श्रीकृष्ण गर्ग रहेंगे। 28 अगस्त को प्रात: 10:40 बजे शुरू होने वाला दीक्षांत समारोह 12:48 बजे तक चलेगा। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर डॉ. मुकुल आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed