फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up governor anandi ben patel visits glass factory in firozabad

कारखाने में आनंदीबेन पटेल ने देखी कांच की कारीगरी, महामहिम से मिलकर गदगद हुए कारीगर

Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
up governor anandi ben patel visits glass factory in firozabad
राज्यपाल ने किया ग्लास फैक्टरी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार शाम को सुहागनगरी फिरोजाबाद पहुंचीं। उन्होंने कांच के कारखाने में जाकर रंग-बिरंगी चूड़ियां देखीं। साथ ही कांच के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कारखाने में राज्यपाल को अपने बीच पाकर श्रमिकों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। गारद के सलामी लेने के बाद कुछ देर तक जिले के अफसरों से गेस्ट हाउस में बातचीत की। इसके बाद वो कस्बा मक्खनपुर स्थित कांच कारखानों का निरीक्षण करने पहुंची। 
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने सन ग्लास फैक्ट्री परिसर में लगी कांच के उत्पादों की दुकानों को देखा। इन उत्पादों के साथ जब चूड़ियां देखीं तो उन्होंने हाथ में चूड़ी उठाई और मुस्कुराने लगीं। इस दौरान चूड़ी बनाने के बारे में उद्योगपति हेमंत अग्रवाल बल्लू ने जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों से भी मिलीं राज्यपाल

up governor anandi ben patel visits glass factory in firozabad
कांच की चूड़ियां देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
यहां राज्यपाल पास में ही स्थित अन्य कांच फैक्टरी फिरोजाबाद ग्लास सेल पहुंचीं। यहां एक्सपोर्ट के कांच आइटम बनते हैं। फिरोजाबाद ग्लास सेल में श्रमिकों के द्वारा बनाए जा रहे ग्लास आइटमों को करीब से देखा। इस दौरान राज्यपाल श्रमिकों से भी मिलीं। 

राज्यपाल को देखकर श्रमिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आने की जानकारी हुई तो हम लोग पहले से तैयारी की थी। फिरोजाबाद ग्लास सेल में काम करने वाले श्रमिक अवनीश ने कहा कि राज्यपाल ने एक्सपोर्ट के बन रहे कांच उत्पाद के बारे में जाना। 

जेबड़ा निवासी श्रमिक रामदीन का कहना था कि खुशी इस बात की है कि राज्यपाल ने हमारी कारीगरी को देखा। राजकुमार ने कहा कि राज्यपाल को अपने बीच देख कर अच्छा लगा। यहां काम करने वाले श्रमिक जितेंद्र का कहना था कि हम लोग सुबह से तैयारी करके आए थे। 

इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिह, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय, एसडीएम शिकोहाबाद एकता सिंह, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed