{"_id":"5d6556ec8ebc3e01451c00a6","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-come-in-convocation-of-veterinary-university-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानिए क्यों छूटे भोजन व्यवस्था में अफसरों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानिए क्यों छूटे भोजन व्यवस्था में अफसरों के पसीने
Wed, 28 Aug 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंच गईं। वह बुधवार को दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगीं।
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का नौवां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित होने जा रहा है। मंगलवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने समारोह स्थल का जायजा लिया। कुलपति प्रो. जीके सिंह से भी मुलाकात की।
देर शाम दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें डिग्री प्रदान करने तथा मेडल के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल देर शाम सड़क मार्ग से मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

Trending Videos
राज्यपाल के लिए बनेगी मेथी की सब्जी
वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंची महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भोजन तैयार करने के लिए लखनऊ से छह सदस्यीय टीम मंगलवार को प्रात: काल ही मथुरा पहुंच गई। यहां बताया गया कि महामहिम को भोजन में मेथी अवश्य चाहिए।
ऐसे में इस सीजन में मेथी उपलब्ध कराने में अफसरों को पसीना आ गया। तलाश करने पर जनपद की किसी सब्जी मंडी और बिग बाजार में भी मेथी नहीं मिल सकी। फिलहाल मेथी मंगाने का इंतजाम किया।