फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Government will gives municipality status to Govardhan mathura news

भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली गोवर्धन को बड़ा तोहफा दे सकती है योगी सरकार

Sat, 28 Sep 2019 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Up Government will gives municipality status to Govardhan mathura news
दानघाटी मंदिर गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायतों के सीमा विस्तार के बाद अब योगी सरकार गिरिराज नगरी गोवर्धन को नगर पालिका का दर्जा दे सकती है। इसी योजना के तहत गिरिराज परिक्रमा क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों का अस्तित्व खत्म करते हुए उन्हें नगर पंचायत का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन

 
वैसे तो गोवर्धन के सीमा विस्तार की मशक्कत पिछले नौ साल से की जा रही है। लेकिन, दो साल पहले गोवर्धन धार्मिक क्षेत्र के विकास की संभावना में एकीकृत व्यवस्था के मद्देनजर इस आशय का प्रस्ताव भेजा गया था। 
विज्ञापन


इसके पीछे स्थानीय अधिकारियों की प्लानिंग थी कि गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में विकास योजनाओं को क्रियान्वित विभिन्न निकायों के बजाए एक ही निकाय के अधीन रहे। इसकी पहली सीढ़ी के रूप में सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा में ग्राम पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सकती है नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा

अब सात कोसीय परिक्रमा गोवर्धन और राधाकुंड का हिस्सा बन गई है। अब अधिकारियों की योजना सीमा विस्तार के बाद गोवर्धन को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की है। यह मंशा शासन को भी बता दी गई है। संभावना है कि जल्द ही योगी सरकार इसकी घोषणा कर देगी।

क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने बताया कि उन्होंने गोवर्धन को पालिका बनाने का प्रस्ताव दिया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी जनपद आगमन पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मांग का फिर संज्ञान दिलाया। उन्होंने जल्द इसे पूर्ण करने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर सीमा विस्तार हो गया है। अब जल्द ही गोवर्धन नगर पालिका बन जाएगी। 

गोवर्धन की आबादी- 30 हजार
राधाकुंड की आबादी- 20 हजार
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी- 20 से 25 हजार
सीमा विस्तार -गांव सकीतरा, आन्यौर, गोवर्धन ब्राह्मणान, जतीपुरा, जमुनावता, गोवर्धन गोरवा, अहमदपुर और राधाकुंड क्षेत्र की आबादी। 

ब्रज में वृंदावन के बाद सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन गोवर्धन में हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार गोवर्धन को नगर पालिका का दर्जा देती है तो ये संसाधनों की दृष्टि से जिले की सबसे मजबूत पालिका होगी। विकास की दृष्टि से भी यहां सर्वाधिक योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 

चार साल पहले गोवर्धन को मिला था तहसील का दर्जा

30 जून 2015 को तत्कालीन अखिलेश सरकार ने गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया था। इसके लिए स्थानीय लोगों ने लंबा आंदोलन भी किया था। चार साल पहले अखिलेश सरकार ने गोवर्धन वासियों की मांग के अनुरूप तहसील का दर्जा दिया था। यह जनपद की 5वीं तहसील बनी थी। इससे पहले गोवर्धन सिर्फ नगर पंचायत के साथ ब्लॉक मुख्यालय ही हुआ करता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed