फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up government can soon declare Mathura a Tirth Sthal

कान्हा की जन्मस्थली को जल्द मिल सकता है बड़ा 'तोहफा', कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत

Sat, 01 Sep 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 01 Sep 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Up government can soon declare Mathura a Tirth Sthal
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। वृंदावन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा को भी तीर्थस्थल घोषित किए जाने के संकेत दिए हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, महावन, बलदेव और राधाकुंड को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। अब क्या बचा। भीड़ से आवाज आई कि मथुरा। इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही उसे भी कर दिया जाएगा। इस पर वहां मौजूद मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छाता के लिए बड़ी सौगात दी जाएगी। इसके लिए बस समय का इंतजार कीजिए। मुख्यमंत्री ने कई बार सांसद हेमामालिनी की तारीफ की। कहा कि वो ब्रज के विकास के लिए शासन स्तर पर हमेशा प्रयास करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को भी मिल सकती है सौगात

इससे पहले मंच से कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री किसानों के लिए एक बड़ा एलान जल्द करेंगे। सब कुछ तय हो चुका है। बस समय का इंतजार है। लेकिन, सौगात क्या होगी यह कोई नहीं बता सका।


पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि मथुरा में पर्यटन के लिहाज से बहुत संभावनाएं हैं। यहां के हर त्योहार पर देश ही नहीं विदेशों से लोग आते हैं, लिहाजा मथुरा को पर्यटन के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। मथुरा को अलग-अलग हिस्सों से रेल व बस मार्ग से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed