फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP first IVF baby was born at Malhotra Test Tube Baby Center in Agra

IVF Baby: आगरा ने  25 साल पहले बांझपन को हराया था, जन्मा था प्रदेश का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी

Tue, 25 Jul 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 10:03 AM IST
सार

आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी होम में प्रदेश का पहला आईवीएफ शिशु जन्मा था। अब तक इस तकनीक से हजारों दंपतियों का घर खुशियों से भर गया है।
 

विज्ञापन
UP first IVF baby was born at Malhotra Test Tube Baby Center in Agra
IVF - फोटो : istock

विस्तार

आईवीएफ से निसंतान दंपतियों के घर भी किलकारी गूंज रही है। इस तकनीकी से आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी होम में 25 साल पहले प्रदेश का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी जन्मा था। अब तक इस तकनीक से हजारों दंपतियों का घर खुशियों से भर गया है।
विज्ञापन


रेनबो आईवीएफ की निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि 25 साल पहले 1998 में जब टेस्ट ट्यूब बेबी जन्मा तो दयालबाग की दंपती और अस्पताल में उत्सव का माहौल था। इस पर बच्चे का नाम भी उत्सव रखा। डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि प्राकृतिक तरीके से संतान पैदा नहीं होने वाले दंपति करीब 15 फीसदी हैं, इनके लिए ये तकनीक वरदान साबित हो रही है।\
विज्ञापन


डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि 2013 में अत्याधुनिक उपकरणों से रेनबो आईवीएफ की स्थापना हुई। इसके बाद नेपाल, बांग्लादेश समेत 18 शाखाएं संचालित हैं, जिसमें निसंतान दंपतियों के सपने पूरे हो रहे हैं। डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा कि भ्रूण को निगरानी के लिए अस्पताल में सबसे आधुनिक लैब है। यहां विशेषज्ञ टीम में डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. नीरजा सचदेव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed