फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Excise minister statement on liquor bans in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री ने दिया यह बयान

Thu, 07 Jun 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Jun 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
UP Excise minister statement on liquor bans in Uttar Pradesh
बैठक में आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आबकारी एवं मद्य निषेद्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मथुरा के अलावा किसी अन्य धार्मिक नगरी या प्रदेश में शराबबंदी की फिलहाल कोई योजना नहीं है। मथुरा में भी पूरे जिले में शराबबंदी नहीं होगी, सिर्फ विकास प्राधिकरण की सीमा में आने वाली दुकानें ही बंद की जाएंगी। इसके लिए जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मथुरा में शराबबंदी के लिए एक प्रस्ताव आया था, जिस पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है। यहां शराब की 32 दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। 28 दुकानों को शिफ्ट कर भी दिया गया है। इससे 11 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद बाबूलाल चौधरी की प्रदेशभर में शराबबंदी की मांग पर आबकारी मंत्री ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। इस तरह के फैसले कोई अकेला एक मंत्री नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने माना कि राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्रों में शराब तस्करी, निर्धारित समय के अलावा शराब की बिक्री और ओवर रेटिंग (तय रेट से अधिक) की सूचनाएं मिल रही हैं। प्रवर्तन दल के माध्यम से इसके लिए छापेमारी कराई जा रही है।

आबकारी मंत्री ने कहा कि पिछले 25 सालों से विभाग की कार्यशैली कुछ और थी। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से इसमें बदलाव लाने के लिए सख्ती की गई है। इसका असर भी जल्द दिखेगा। 

उन्होंने कहा कि मानक और नियमों को ताक पर रखकर आबकारी के जो लाइसेंस जारी किए गए हैं, उन सभी की जांच कराई जाएगी। जिन आबकारी इंसपेक्टरों की रिपोर्ट पर यह जारी किए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

इससे पहले आबकारी मंत्री ने पांच मंडलों आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी और चित्रकूट अंतर्गत 21 जिलों की समीक्षा बैठक की। इसमें प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी, आबकारी आयुक्त धीरज साहू सहित आबकारी विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed