फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Energy Minister Shrikant Sharma targets the Akhilesh Yadav in Firozabad

अखिलेश यादव पर ऊर्जा मंत्री का तंज: '400 सीटें जीतने का ख्याल दिल बहलाने के लिए अच्छा है'

Fri, 20 Aug 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 04:53 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा को निशाना साधते हुए दोनों दलों को कॉकटेल पार्टी बताया। कहा कि पहले सरकारें माफिया को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही थीं, भाजपा सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।  

विज्ञापन
UP Energy Minister Shrikant Sharma targets the Akhilesh Yadav in Firozabad
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया का चार सौ सीटें जीतने का ख्याल दिल बहलाने के लिए अच्छा है। ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को फिरोजाबाद के जसराना पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा योजना बैठक को संबोधित किया। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले सरकारें अपने परिवार के साथ माफिया को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही थीं, लेकिन भाजपा की सरकार जरूरतमंदों और गरीबों को लाभ देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में अपना परचम कार्यकर्ताओं के दम पर लहराएगी। 
विज्ञापन


जसराना के रानी अवंतीबाई इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का शुभारंभ करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और बसपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में सबसे पहले वैक्सीन की व्यवस्था करने के साथ गरीबों एवं असहायों को राशन देने का कार्य किया है। ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा को निशाना साधते हुए दोनों दलों को कॉकटेल पार्टियां बताया। वहीं अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर कहा कि यह ख्याल दिल बहलाने के लिए अच्छा है। 

कुछ नेताओं द्वारा तालिबान का समर्थन करने के सवाल पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। किसी को भी देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का मौका नहीं दिया जाएगा। बैठक में जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा एक नया इतिहास लिखेगी। 

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, आरडी सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी, ब्लॉक प्रमुख एका ज्योति किरन, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव, त्रिलोकीनाथ शर्मा, जसवीर सिंह यादव, अमलेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed