फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP electricity bills One-time Settlement Scheme Implemented Consumers Will Get Benefit till 31st january

यूपी: बिजली बिल के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू, 31 जनवरी 2025 तक मौका...इतने उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Sat, 14 Dec 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:47 AM IST
सार

OTS scheme in UP: यूपी में बिजली बिल में एकमुश्म समाधान योजना 15 दिसंबर से लागू होने जा रही है। इस योजना से उन उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल सकेगी जिनके पुराने बिल ज्यादा हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
UP electricity bills One-time Settlement Scheme Implemented Consumers Will Get Benefit till 31st january
यूपी में ओटीएस योजना लागू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 2.55 लाख बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए कल से एकमुश्त समाधान योजना लागू हो रही है। 15 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का फायदा उठाया जा सकता है। उपभोक्ताओं पर 869 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें 504 करोड़ रुपये मूलधन और 365 करोड़ रुपये अधिभार है।
विज्ञापन


डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाने के लिए 15 दिसंबर से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा छूट का लाभ
ओटीएस के तहत जिन उपभोक्ताओं का मूल बकाया सितंबर 2024 तक 5,000 रुपये या उससे कम है और वे एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें सरचार्ज में 100% छूट मिलेगी। किश्तों में भुगतान पर सरचार्ज में 75% की छूट का लाभ दिया जाएगा। दक्षिणांचल क्षेत्र में कुल कनेक्शन धारकों की संख्या 4.40 लाख है, जबकि बकाएदारों की संख्या 2.55 लाख है। निजीकरण से पहले ब्याज में छूट का यह बड़ा मौका है। चीफ इंजीनियर कपिल सिंधवानी ने बताया कि गांव गांव जाकर इस योजना का प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed