फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up elections More than 10 control rooms set up in Agra for polling

UP Election 2022: मतदान के लिए आगरा में बने 10 से अधिक कंट्रोल रूम, मेडिकल हेल्प डेस्क भी बनाई गई

Wed, 09 Feb 2022 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

आगरा जिले में कुल 1773 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 3911 मतदेय स्थल हैं। चुनाव में 25996 मतदान कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Up elections More than 10 control rooms set up in Agra for polling
ईवीएम चेक करते मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जन सामान्य एवं प्रत्याशियों के लिए चुनाव संबंधी विधानसभा वार शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन ने नौ कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही ईवीएम के संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मतदान से एक दिन पहले जिला प्रशासन ने ईवीएम कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह दस बजे से बारिश के बीच पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवानगी शुरू हुईं। 10 फरवरी गुरुवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए जिले में कुल 1773 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 3911 मतदेय स्थल हैं। चुनाव में 25996 मतदान कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है। वेबकास्टिंग के लिए 1956 बूथ चिह्नित किए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र वार शिकायत कंट्रोल रूम

  • एत्मादपुर: 0562-2261205
  • छावनी: 0562-2261207
  • दक्षिण: 0562- 2261204
  • उत्तर: 0562- 2261202
  • ग्रामीण: 0562-2261208
  • फतेहपुर सीकरी: 0562-2261203
  • खेरागढ़: 0562-2261206
  • फतेहाबाद: 0562-2261201
  • बाह: 0562-2261209 

मतदाता हेल्प लाइन नंबर:

  • 18001801950 

  • कुल मतदान केंद्र : 1761
  • पोलिंग पार्टियां : 3911
  • संवेदनशील बूथ : 886
  • अति संवेदनशील : 38 
  • वेबकास्टिंग बूथ : 1956
  • मतदान कार्मिक : 17168 
  • जोनल मजिस्ट्रेट : 62
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट : 390 
  • माइक्रो प्रेक्षक : 441
  • वाहन: बड़ी बस-785, छोटी बस-420, हल्के वाहन-720
  • ईवीएम मशीन : 5048 
  • वीवी पैट मशीन : 5385 

3911 पोलिंग बूथ पर बनेगी हेल्प डेस्क, स्क्रीनिंग होगी

मतदान बूथों पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कर्मचारी रहेंगे। 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा है। रवानगी स्थलों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गईं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 3,911 पोलिंग बूथ हैं। यहां पर कोरोना महामारी को देखते हुए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। यहां कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत चिकित्सकीय टीमें 24 घंटे रहेंगी। 

स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष के नंबर:

  • 0562-2600508, 0562-2600412, 9458569043
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed