फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election result samajwadi party leader ramgopal yadav on Exit poll 2022

एग्जिट पोल पर रामगोपाल यादव बोले: बाबा से पूछकर चैनल वाले चला रहे, हम परिणाम पर विश्वास करेंगे

Mon, 07 Mar 2022 09:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 09:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार जताए जा रहे हैं। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि हम परिणाम पर विश्वास करते हैं, एग्जिट पोल पर नहीं। 

विज्ञापन
up election result samajwadi party leader ramgopal yadav on Exit poll 2022
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि एग्जिट पोल पर हम ध्यान नहीं देते हैं। एग्जिट पोल तो खुद ही पूछकर बनाए जाते हैं। किसका कैसे चलाना है, यह बाबा से पूछकर चैनल वाले चलाते हैं। हम तो 10 मार्च को सपा के पक्ष में परिणाम आएगा, उसी पर विश्वास करेंगे। 

विज्ञापन


रामगोपाल यादव सोमवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा के पक्ष में मतदान किया है। बनारस में प्रधानमंत्री तीन दिन तक डेरा डाले रहे लेकिन बनारस में सपा सभी सीटें जीत रही है। इसके साथ मऊ, गाजीपुर एवं आजमगढ़ सहित सभी जिलों में सपा की जीत होगी। 
विज्ञापन


Exit Poll 2022 Live: यूपी में भाजपा को बहुमत, पंजाब में बड़े उलटफेर के आसार, जानें अन्य राज्यों का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा की जीत का किया दावा

प्रोफेसर रामगोपाल यादव फिरोजाबाद में एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने चुनाव में सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से ही पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे अच्छी है। लेकिन यहां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की फीस में असमानता है। अगर प्राइवेट स्कूल संचालक फीस कम कर दें, तो मध्यम वर्ग के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। 


UP Exit Poll Live: यूपी में पांच एग्जिट पोल का अनुमान, भाजपा को मिलेगा बहुमत, सीएम योगी की होगी वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed