फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election Result 2022 Firozabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi

UP Election Result: फिरोजाबाद में मनीष असीजा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें बाकी सीटों की स्थिति

Thu, 10 Mar 2022 08:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने टूंडला सीट से जीत दर्ज की है। हालांकि सिरसागंज सीट पर भाजपा का हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Firozabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
फिरोजाबाद से भाजपा के विजयी प्रत्याशी मनीष असीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और तीन पर सपा को विजय हासिल हुई है। फिरोजाबाद सदर सीट से भाजपा के मनीष असीजा ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इन्होंने सपा के सैफुर्रहमान को हराया है। टूंडला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने सपा प्रत्याशी राकेश बाबू एडवोकेट को परास्त किया है। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद में सपा के डाक्टर मुकेश वर्मा ने भाजपा के ओमप्रकाश वर्मा को शिकस्त दी है। सिरसागंज में सपा के सर्वेश यादव ने मुलायम सिंह के समधी और भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव को हरा दिया। जसराना सीट पर सपा के सचिन यादव ने भाजपा के मानवेंद्र प्रताप लोधी को हराया। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में तीन सीटें यादव बहुल हैं। यहां यादव वोट बहुतायत है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जसराना एवं शिकोहाबाद सीट को जीतकर अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी। फिरोजाबाद विधानसभा सीट से मनीष असीजा ने सपा के सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई को हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला में प्रेमपाल धनगर दोबारा जीते 

टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने दोबारा जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के राकेशबाबू एडवोकेट को हराया है। वहीं शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर सपा के डॉ. मुकेश वर्मा दोबारा से विधायक बनने में सफल रहे। पिछला चुनाव उन्होंने इसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता था। उन्होंने भाजपा के ओमप्रकाश वर्मा को चुनाव हराया है। 

जसराना में देर शाम घोषित हुआ परिणाम

जसराना विधानसभा में सपा के इंजीनियर सचिन यादव एवं भाजपा के मानवेंद्र प्रताप लोधी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें सचिन यादव की जीत हुई। जिले की महत्वपूर्ण सिरसागंज सीट पर जीत दर्ज कराने में सपा सफल रही। सपा से सिरसागंज सीट से दो बार विधायक रहे मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को हराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed