फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election News: 127 company para military force will be deployed in Agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान, 127 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स होगी तैनात

Sat, 29 Jan 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

आगरा में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में ही अर्धसैनिक बल के जवान यहां आ जाएंगे। जवानों के ठहरने की व्यवस्था के लिए थाना पुलिस को दी जा रही है।  

विज्ञापन
UP Election News: 127 company para military force will be deployed in Agra
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जिले में विधानसभा चुनाव कराने के लिए 127 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स (अर्धसैनिक बल) मिल रही है। फरवरी के पहले सप्ताह में फोर्स आनी शुरू हो जाएगी। इनका अलग-अलग रूट पर पैदल मार्च कराया जाएगा। इनके ठहरने के लिए अलग-अलग जगह इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि पहले चरण का मतदान आगरा के साथ ही अलीगढ़ और मथुरा में होगा। इस बार चुनाव में अधिक फोर्स मिल रही है। आगरा में तीन कंपनी फोर्स पहले ही आ गई थी। बाकी 124 कंपनी फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएंगी। इनके ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही हैं। थाना पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरों से भी कई केंद्र पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा को 97 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिली थी। इस बार 103 कंपनी फोर्स मांगी गई थी। मगर, 127 कंपनी और दो प्लाटून फोर्स आ रही है। इनमें महिला कंपनी भी शामिल रहेगी। मतदान केंद्र के अंदर की सुरक्षा इस फोर्स के हवाले रहेगी। बाहरी सुरक्षा में होमगार्ड और पुलिस लगाई जाएगी। पीएसी भी तैनात रहेगी।

बाहर से आएंगे निरीक्षक और सिपाही
जिले में फोर्स की बात करें तो 54 निरीक्षक, 566 दरोगा, 1127 मुख्य आरक्षी और 2700 आरक्षी पहले से तैनात हैं। इस बार बाहर से पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा 1029 निरीक्षक-दरोगा, मुख्य आरक्षी-सिपाही सात हजार और पांच कंपनी पीएसी भी मिल रही है। मतदान से पहले यह पुलिसकर्मी भी आ जाएंगे।

मथुरा और अलीगढ़ में भी ज्यादा फोर्स
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ को 93 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिली थी। इस बार 107 कंपनी मिल रही है। मथुरा में 62 कंपनी की जगह 78 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिल रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में इस बार अधिक पैरा मिलेट्री फोर्स मिल रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed