फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Agra: Polling Agent Arrested For Making Video Of Voting News in Hindi

UP Election 2022: आगरा में मतदान अभिकर्ताओं के वोट देते हुए वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग एजेंट ने नियमों को ताक पर रखकर बूथ के अंदर का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Agra: Polling Agent Arrested For Making Video Of Voting News in Hindi
विक्ट्री का निशान दिखाता पोलिंग एजेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान अभिकर्ताओं ने बूथ के अंदर वोट डालने के वीडियो बना लिए। इन्हें सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। यह कुछ ही देर में वायरल हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी पीएन सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि थाना एत्मादपुर पुलिस को प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार था।

विज्ञापन


एक वीडियो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आंवलखेड़ा मतदान केंद्र का था। 26 सेकेंड के वीडियो में मतदान अभिकर्ता ईवीएम पर भाजपा के चुनाव चिह्न पर वोट डालते हुए दिख रहा था। वह पर्ची का भी इंतजार कर रहा है। दोनों अंगुलियों से विक्ट्री का निशान बनाकर दिखा रहा है। उन्होंने यह अपने फेसबुक एकाउंट पर भी डाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी हो गई। मतदान अभिकर्ता की पहचान गढ़ी रामबख्श निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि आंवलखेड़ा के बूथ नंबर 381 पर एजेंट अजय कुमार वीडियो बना रहा था। एजेंट के खिलाफ पीठासीन अधिकारी नमित वर्मा की तहरीर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा वीडियो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के ही थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कालिंदी विहार स्थित आरबी डिग्री कालेज का बताया गया। बूथ संख्या 116 पर मतदान अभिकर्ता बुद्ध प्रिय गौतम ईवीएम में साइकिल के निशान के सामने बटन दबाते हुए दिखा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

उनका पहचान पत्र भी वायरल हो गया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वीडियो भी पुलिस को मिल गया है। पीठासीन अधिकारी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

अभिकर्ता कैसे ले गए मोबाइल?
इस बार मतदाताओं के केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। यह नियम मतदान अभिकर्ताओं के लिए भी किया गया था। इस संबंध में पुलिस के साथ ही मतदान कार्मिकों को भी दिशा निर्देश दे दिए गए थे। इसके बावजूद मतदान अभिकर्ता दो केंद्र पर मोबाइल ले गए। उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिए। ऐसे में सवाल उठता है वह मोबाइल कैसे ले गए।

वृद्ध गिरकर घायल, पुलिस ने मदद कर मतदान केंद्र में पहुंचाया
दयालबाग स्थित चौधरी वीरी सिंह मतदान केंद्र की तरफ जाते हुए बुजुर्ग रास्ते में गिर गए। इससे उनके चोट लग गई। उस समय थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल मौजूद थे। उन्होंने वृद्ध की मदद की। उन्हें मतदान केंद्र पर प्राथमिक  उपचार दिलवाया। इसके बाद मतदान केंद्र पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed