फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP election 2022 counting Tight security in Agra for counting of votes

यूपी चुनाव 2022: मतगणना को लेकर आगरा में कड़ी सुरक्षा, मिश्रित आबादी इलाकों में तैनात रहेगी फोर्स

Wed, 09 Mar 2022 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 04:00 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से जिले में पांच जगहों पर शुरू होगी। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP election 2022 counting Tight security in Agra for counting of votes
स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। चुनाव में जीत और हार के बाद शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति सहित अन्य मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में दो-दो की क्यूआरटी लगाई गई हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


मतगणना से पहले ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। इसमें पार्टी की जीत और हार तय की जा रही है। इसको देखते हुए मतगणना के दिन सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। आगरा में मतगणना मंडी समिति, बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ में होगी।

विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, मंडी समिति स्थल के बाहर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना कर्मी और पास धारकों को ही अंदर जाने दिया जाएगा। विजयी प्रत्याशियों को पुलिस घर पहुंच आएगी। उन्हें गनर भी दिया जाएगा। भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। मतगणना स्थल के आसपास बैरियर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत का जश्न और आतिशबाजी करना प्रतिबंधित रहेगा। शहर और देहात में कई इलाके मिश्रित आबादी वाले हैं। यहां पर पुलिस तैनात रहेगी। हर क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी। थानों में दो-दो क्यूआरटी पेट्रोलिंग करती रहेंगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। किसी तरह के भड़काऊ संदेश भेजने वालों से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना की तैयारियां पूरी- जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मतगणना शुरू होने से समाप्ति तक 687 कार्मिक, 203 माइक्रो ऑव्जर्वर मौजूद रहेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। सबसे पहले आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। 8:30 बजे के बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। डीएम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3100 सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए एडीएम व एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को पर्यवेक्षण के लिए रहेंगे। स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। 

यहां होगी मतगणना

  • उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण और एत्मादपुर : नवीन गल्ला मंडी, शाहदरा
  • बाह : एमआर महाविद्यालय, भदरौली
  • खेरागढ़ : मंडी समिति परिसर, खेरागढ़
  • फतेहाबाद : मंडी समिति परिसर, फतेहाबाद
  • फतेहपुर सीकरी : मंडी समिति परिसर, सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed