फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022 Congress declared candidates from four vidhansabha seats in firozabad

फिरोजाबाद: कांग्रेस ने तीन विधाससभा सीटों पर महिलाओं को उतारा, यहां से पूर्व सांसद के पुत्र पर खेला दांव

Thu, 13 Jan 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 06:37 PM IST
सार

कांग्रेस ने जिले की पांच विधानसभा में चार पर घोषित किए प्रत्याशियों में महिलाओं को वरीयता देने के साथ ही जातीय समीकरण को साधने का भी प्रयास किया है। कांग्रेस प्रत्याशी की जातियों में कितनी पकड़ है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
up election 2022 Congress declared candidates from four vidhansabha seats in firozabad
कांग्रेस प्रत्याशी शशि शर्मा, प्रतिमा पाल, योगेश दिवाकर और विजयनाथ सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के रण में कांग्रेस ने सबसे पहले फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी सूची में टूंडला विधानसभा से कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, शिकोहाबाद से शशि वर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल और  जसराना विधानसभा से विजय सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इनमें तीन प्रत्याशी महिला हैं। महिला प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने से पहले कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है, जो उन्होंने पूरा किया है। फिरोजाबाद सीट के प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है। जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन

महिला प्रत्याशी ने कहा- लड़की हूं लड़ सकती हूं
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा पाल, योगेश दिवाकर का कहना था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत प्रियंका गांधी ने हम लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रियंका गांधी द्वारा दिए आठ वादों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगेंगे और सभी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय समीकरण साधने की कोशिश 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद ही नहीं किया बल्कि प्रत्याशियों की पहली सूची में इसकी झलक भी दिखाई। फिरोजाबाद जिले की बात करें तो टूंडला से युवा एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर को चुनाव मैदान में उतारा है। दिवाकर ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव के दौरान टिकट हासिल करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। 

जसराना लोधी बाहुल्य सीट होने के कारण यहां से विजयनाथ वर्मा पर पार्टी ने दांव लगाया है। विजयनाथ वर्मा पूर्व सांसद रघुनाथ सिंह वर्मा के बेटे हैं। पहले इनके भाई विजेंद्रनाथ वर्मा भी कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। शिकोहाबाद विधानसभा से पार्टी ने लंबे समय तक संघर्ष करने वाली शशि शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। शशि शर्मा पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय रहीं थी। 

जिले की सिरसागंज विधानसभा में प्रतिमा पाल को उतारकर बघेल समाज के वोट में सेंधमारी की कोशिश कांग्रेस ने की है। प्रत्याशियों के जातिगत लिहाज से देखा जाए तो पार्टी ने पिछड़े वर्ग में प्रतिमापाल, विजयनाथ वर्मा एवं एससी में योगेश दिवाकर और ब्राह्मण समाज की शशि शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed