फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022: bsp declared ravi bhardwaj candidate from agra south 62 vidhan sabha seat

यूपी चुनाव 2022: बसपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, आगरा दक्षिण सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा

Mon, 18 Oct 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 12:49 AM IST
सार

बसपा ने इस बार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण कार्ड खेला है। बसपा इस सीट पर तीन बार से मुस्लिम प्रत्याशी को उतार रही थी, लेकिन इस बार पार्टी ने रणनीति बदली है।

विज्ञापन
up election 2022: bsp declared ravi bhardwaj candidate from agra south 62 vidhan sabha seat
सम्मेलन के मंच पर बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन और घोषणा शुरू कर दी है। आगरा में रविवार को जीआईसी मैदान पर कार्यकर्ता सम्मेलन में दक्षिण विधानसभा सीट से रवि भारद्वाज को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन


दक्षिण विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर रवि भारद्वाज अपना पहला चुनाव लड़ेंगे। बसपा इस सीट पर तीन बार से मुस्लिम प्रत्याशी को उतार रही थी, लेकिन इस बार पार्टी ने रणनीति बदली है। इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर वर्ष 2017 में जुल्फिकार अहमद भुट्टो चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन


सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने की नाम की घोषणा
जीआईसी मैदान पर बसपा के सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने रवि भारद्वाज के नाम की घोषणा की और कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि दक्षिण क्षेत्र में गरीब, वंचितों की कानूनी मदद के लिए सिविल मामलों में भगवान स्वरूप शर्मा और क्रिमिनल केस में डॉ. रवि अरोड़ा की ओर से परामर्श और मुकदमा निशुल्क होगा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक के इलाज के लिए आगरा मेडिकल एंड कार्डिएक रिसर्च सेंटर प्रतापपुरा में परामर्श नि:शुल्क देने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 में एकजुट होकर सरकार बनाने की अपील की। श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बसपा की नीति ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की है। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्रा, नकुल दुबे, जुल्फिकार अहमद भुट्टो, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र चित्तोड़िया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed