{"_id":"5e2b2bd88ebc3e4b1d52d1ba","slug":"up-divas-ram-naresh-agnihotri-mainpuri-news-agr4263882192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में कैसे नजर आया गौरवशाली उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में कैसे नजर आया गौरवशाली उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
24एमएनपी-44-उप्र दिवस पर कलक्ट्रेट में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकर करते कैबनेट मंत्री व डीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उप्र दिवस पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें गौरवशाली उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई दी। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एक जनपद एक उत्पाद के तहत तारकशी, जिला पंचायत राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें विभागीय योजनाओं के साथ-साथ किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के साथ सभी विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वार लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम करें। सूचना निदेशालय द्वारा भेजी गई एलईडी वैन द्वारा उप्र दिवस पर दिए गए संदेश का सजीव प्रसारण देखा।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने उप्र दिवस पर सभी को बधाई देने के साथ ही अधिकारियों को योजनाओं का संचालन बेहतरी से करने के निर्देश दिए। सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी. राम, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, डीपीआरओ स्वामीदीन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, सीओ सिटी अभय नरायन राय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, बीएसए विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जिलाधिकारी आवास पर आयोजित वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में भी विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी अल्पना प्रकाश और बेटी मायरा और मिशिका ने भी वॉल पेंटिग में हिस्सा लिया। वॉल पेंटिग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को 27 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित
उप्र दिवस पर आबकारी मंत्री ने मतदाता जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। इसमें बूथ लेवल अधिकारी सुषमा शाक्य, अर्चना, सरिता चौहान, प्रीति राठोर, महावीर सिंह, पंकज, अभय सक्सैना, विनीत तिवारी, इमरान जावेद, रमेश चंद शर्मा, रागिनी भदौरिया, श्रद्धा कश्यप, नवी हुसैन, प्रबल प्रताप सिंह, मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक शरद कुमार, निशांत जैन, मनोज कुमार, संजू मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुम परवीन, रामश्रुति, राजकुमारी, नीरज कुमारी, सुमन, ऊषा देवी को सम्मानित किया गया। राजस्व विभाग से लेखपाल जगत सिंह, राजस्व निरीक्षक अजीत यादव को, स्वच्छता के क्षेत्र में स्वच्छाग्रही पल्लवी, पूनम, प्रीती चौळान, बीना राजपूत को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्नतशील कृषक चंद्रकांत सिंह, रतन सिंह, शिवा मिश्र, रवि पाल, किरन शाक्य को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र सिंह, कमल वैभव, देवेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, शराफत अजीज, वीरेंद्र सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लाभार्थियों को बांटे योजनाओं के स्वीकृत पत्र
आबकारी मंत्री ने उप्र दिवस के कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र भी बांटे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के स्वीकृति पत्र बांटे।