फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Visits Banke Bihari Temple in Vrindavan

Mathura: वृंदावन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य, बांकेबिहारी के किए दर्शन; काफिले में रहीं 16 गाड़ियां

Wed, 13 May 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 02:00 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। इस दाैरान डिप्टी सीएम के साथ भारी भरकम गाड़ियों का काफिला चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Visits Banke Bihari Temple in Vrindavan
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरने के बाद उनका काफिला वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। सेवायतों ने डिप्टी सीएम का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। पूजा अर्चना करने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस प्रकार असम में तीसरी बार सरकार बनी है, वैसे ही ठाकुरजी की कृपा से उत्तर प्रदेश में भी 2027 को तीसरी बार कमल खिलेगा।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला के दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम ने मंदिर की देहरी पर इत्र अर्पित किया। सेवायत गोपी गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी और बालकृष्ण गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। वृंदावन का दौरा डिप्टी सीएम के प्रोटोकॉल में शामिल नहीं था। उन्हें पुलिस लाइन से सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचना था। हैलीकॉप्टर से उतरते ही उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जताईं। इसके बाद उनका काफिला वृंदावन के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे दुखद बताया और परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में महिलाओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की बात कही। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, महामंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक पूरण प्रकाश और विधायक राजेश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे गौग्राम परखम पहुंचे। गौ ग्राम परखम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी समय में यह केंद्र केवल उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे भारत का महत्वपूर्ण अनुसंधान केंद्र बनेगा। उन्होंने प्रकल्प को और आगे बढ़ाने के लिए समाजसेवियों से आगे आने की अपील की। गौ ग्राम परखम पहुंचे उपमुख्यमंत्री और महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने रिमोट दबाकर समिति के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा कि मथुरा आने पर एकादशी के अवसर पर बांके बिहारी के दर्शन करना परम सौभाग्य है। बिहारीजी की कृपा से भी प्रकल्प और आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि हमने यह नारा सदा लगाया है कि गाय नहीं कटने देंगे, देश नहीं बटने देंगे। अब गौ माता के गले पर खंजर नहीं चल सकता, लेकिन गौ माता का पालन भी बहुत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि हर घर में पहली रोटी गाय की बनती थी, लेकिन अब किसान गाय से फायदा है तभी तक पालते हैं और फायदा ना होने पर उसे छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए गाय हमेशा उपयोगी है। इसी प्रकार का केन्द्र काफी समय पूर्व प्रयागराज के घूसी में बनाया गया था। लेकिन समय की कठिनाइयों के कारण अब वह सूक्ष्म रुप में चल रहा है। मगर आज यह केन्द्र देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि घूसी में जो कार्य पूरा नहीं हो पाया वह अब यहां होगा। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के नाम पर यहां बना हुआ परिसर उनको सच्ची श्रृद्धांजली है। उन्होंने राम जन्म भूमि के आंदोलन में महत्पूर्ण भूमिकी निभाई। गौमाता के दूध, गौमूत्र, गोबर की उपयोगिता पर यहां जो शोध अनुसंधान चल रहा है। वह प्रशंसनीय है। 

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री की अपील पर कहा कि देश में तेल, गैस, पैसा सबकुछ है, मगर इस संकट के समय में हम अपना क्या योगदान दे सकते हैं, ये हमें सोचना चाहिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि इस प्रकल्प के लिए जो भी सहयोग मुझसे होगा वो मैं करूंगा। 




सीएम-पीएम की अपील का नहीं दिखा असर, उपमुख्यमंत्री के काफिले में रहीं 16 गाड़ियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर कल ही निर्देश जारी किए थे। इसमें मंत्रियों, अधिकारियों के काफिले की गाड़ियों में 50 प्रतिशत तक की कमी करने का निर्देश दिए थे। बुधवार को मथुरा के फरह में गऊग्राम पधारे उपमुख्यमंत्री के काफिले में इस अपील का असर नहीं दिखा। हालांकि उपमुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से यहां उतरे। मगर सभा स्थल तक जाने के लिए उनके काफिले में 16 गाड़ियां शामिल रहीं, जो चर्चा का विषय बनी रही।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed