{"_id":"5b9fbcd0867a557ebe1e8b94","slug":"up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-slams-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस अध्यक्ष पर उपमुख्यमंत्री का निशाना, बोले- भाजपा में तो राहुल जिलाध्यक्ष भी न बन पाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस अध्यक्ष पर उपमुख्यमंत्री का निशाना, बोले- भाजपा में तो राहुल जिलाध्यक्ष भी न बन पाते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं, लेकिन देश की जनता उन्हें यह कुर्सी नहीं देना चाहती। कांग्रेस अध्यक्ष भी वो इसलिए हैं, क्योंकि उनका जन्म गांधी परिवार में हुआ है। यदि वो भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष तक नहीं बन पाते।
आगरा में सोमवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-लोकर्पण करने के बाद मीडिया से मुखातिब उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में सर्वांगीण विकास कर रही है। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं था।
देश में महागठबंधन पर केशव प्रसाद ने कहा कि 2019 में कांग्रेस, सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे, तब भी कमल खिलेगा और यदि अलग-अलग भी चुनाव लड़ेंगे तब भी कमल खिलेगा। क्योंकि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है।

Trending Videos
रावण की रिहाई पर ये कहा
भीम सेना चीफ की रिहाई से संबंधित सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सामाजिक रूप से तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा उसके लिए जेल के दरवाजे खुल भी जाते हैं। अंदर जाने के दरवाजे बंद नहीं होते हैं।
एक्सप्रेसवे सहित अन्य सड़कों में गड्ढों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बारिश में गड्ढे होना स्वाभाविक है। ये हर साल होते हैं। इन्हें भर दिया जाएगा। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर बोले कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।