फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Bsp And Samajwadi Party In Tundla Rally

टूंडला उपचुनावः भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए भाजपा का समर्थन करे जनता: केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM IST
सार

ये वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा से प्रदेश में अराजकता फैलाई।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय राजनीति में सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण इन तीनों को समाप्त कर दिया और विकास के एजेंडे को
स्थापित किया है। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Bsp And Samajwadi Party In Tundla Rally
टूंडला उपचुनावः जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए काम कर रही है। उपचुनाव में जनता अपना समर्थन भाजपा को दे। मौर्य शुक्रवार को आरके इंटर कॉलेज कोटला में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। सपा-बसपा पर हमलावर होते हुए कहा कि दोनों दलों का उद्देश्य जाति और मजहब के नाम पर जनता को गुमराह करना है। विकास इनका एजेंडा कभी नहीं रहा है। 
विज्ञापन


ये वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा से प्रदेश में अराजकता फैलाई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय राजनीति में सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण इन तीनों को समाप्त कर दिया और विकास के एजेंडे को स्थापित किया है। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद राजकुमार चाहर व सांसद प्रो. एसपी. सिंह बघेल ने कहा कि हर समाज के गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा शासित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए कृषि सुधार, गरीब कल्याण, वन नेशन-वन राशनकार्ड, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य के कार्यों को लेकर जनता में सरकार के प्रति भरोसा मजबूत है। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की व संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह ने किया। 
 
जनसभा में ये रहे मौजूद
प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, ब्रजक्षेत्र मंत्री उदयप्रताप सिंह, महापौर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, आगरा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, चिराग उपाध्याय, नानकचंद्र अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, डॉ. एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, विनोद प्रताप सिंह, महावीर बघेल, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, मोहन देव शंखवार, रामसेवक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र शास्त्री ने थामा फूल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शास्त्री ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed