{"_id":"5e340fb08ebc3e4b0b57c1ce","slug":"up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-slams-akhilesh-and-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगाकर अपनी बुद्धि को शुद्ध करें अखिलेशः उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगाकर अपनी बुद्धि को शुद्ध करें अखिलेशः उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य
Fri, 31 Jan 2020 10:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे केशवप्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह व अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में सावरकर और प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा को एक बताने की कड़ी अलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल को किसी अच्छे मनोचिकित्सक से अपना इलाज कराना चाहिए।
वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर भी हमलावर हुए, जिसमें उन्होंने गंगा यात्रा को सरकार का पाखंड बताया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश और समाजवादी पार्टी को सैफई महोत्सव आदर्श लगता है। वह गंगा में जाकर डुबकी लगाएं और अपनी बुद्धि शुद्ध करें।
उपमुख्यमंत्री मौर्य भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा का कमल खिलेगा। केजरीवाल झूठ के प्रचार पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह बोले, उत्तर प्रदेश में तेजी से सड़कों के निर्माण हो रहा है।

पूर्ववर्ती सरकारों में सड़कें बेहद जर्जर थीं। दिल्ली में शाहीनबाग के आंदोलन को नकारते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कोई आंदोलन नहीं, बल्कि समूचे विपक्ष का षड्यंत्र है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी कार्यों का विपक्ष विरोध करने पर अमादा है। मोदी सरकार देश हित में फैसले ले रही है, लेकिन यह फैसले विपक्षी दलों के गले नहीं उतर रहे हैं।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ढोलना में की गई तोड़फोड़ के मामले की जांच कराने को कहा। इस दौरान विधायक ममतेश शाक्य, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, बीडी राना, महदें राना, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, नीरज शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आगमन पर डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले व भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।