फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm keshav prasad maurya claims up roads will be like USA

उपमुख्यमंत्री बोले- अमेरिका जैसी होंगी यूपी की सड़कें, महापुरुषों को लेकर किया ये एलान

Tue, 18 Sep 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya claims up roads will be like USA
कार्यक्रम में संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग के पांच किमी दायरे में आने वाले गांव-कस्बे भी अब सीधे इनसे जुड़ेंगे। ताकि ग्रामीण भी विकास के इस रास्ते पर फर्राटा भर सकें। आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग की मंडलभर की 52 योजनाओं का सर्किट हाउस में शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के साथ काम रही है। 
विज्ञापन


इसलिए एक्सप्रेसवे या हाईवे सिर्फ शहरों को ही नहीं जोड़ेंगे, अब गांवों को भी इनसे जोड़ा जाएगा। सपा सरकार ने गांवों की उपेक्षा की। एक्सप्रेसवे को गांवों से तो निकाला, लेकिन इन्हें इससे जोड़ा नहीं। भाजपा सरकार गांवों में भी विकास के इन रास्तों को खोलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम से होंगी सड़कें

केशव प्रसाद ने कहा कि पहले कागजों में ही सड़कों के गड्ढे भर दिए जाते थे लेकिन अब हकीकत में प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी। कांग्रेस, सपा और बसपा ने ‘कुछ का साथ-कुछ का विकास’ की भावना से काम किया था। 

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण (जेपी), कांशीराम, अहिल्याबाई, अवंतीबाई आदि महापुरुषों के नाम पर सड़कों के नाम रखे जाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुट जाने का भी आह्वान किया। 

केशव प्रसाद ने कहा कि 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में जितनी बड़ी विजय मिली थी, उससे बड़ी विजय 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलेगी। इस बार प्रदेश में भाजपा 73 प्लस सीटें जीतेंगी।

सपा-बसपा पर निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पहले जो सड़क 100 रुपये में बनती थी, अब वही सड़क 75 रुपये में बन रही है। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। यही वजह है कि पांच साल चलने वाली सड़कों का अब आठ साल में भी कुछ नहीं बिगड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की 15 साल तक रहीं सरकारों में कुछ काम नहीं, जितना भाजपा ने 15 महीने की सरकार में कर दिया है। पहले सिर्फ प्रदेश के पांच जिलों का विकास होता था, अब पूरे 75 जिलों में समान रूप से विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed