{"_id":"5c8282c2bdec221424305fe8","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-warns-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शांति के कबूतर नहीं, अब विमान उड़ाए जाते हैं: डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति के कबूतर नहीं, अब विमान उड़ाए जाते हैं: डॉ. दिनेश शर्मा
Fri, 08 Mar 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
'आतंकवादी घटनाओं के बाद पहले पाकिस्तान को प्यार का संदेश भेजने के लिए सफेद झंडे लहराए जाते थे। शांति के कबूतर उड़ाए जाते थे। आतंकवादी इस बार भी ऐसा ही सोच रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वो कबूतर नहीं उड़ाते। अब विमान उड़ते हैं और आतंकियों को मारकर आते हैं।'
यह कहना था उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का। वो शुक्रवार को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में कानपुर में हुए आगरा मेट्रो रेल योजना के सीधे प्रसारण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते रहे थे। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी निशाने पर लिया।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि पंजाब के एक नेता है, जो कमेंट्री भी करते हैं, वह पाकिस्तान जाते हैं और गले मिलकर आते हैं। बाद में वहीं के आतंकवादी हमारे यहां घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी घटना करके बिरयानी खाते थे और देश के नेता सफेद झंडा उठाकर शांति का संदेश देते थे।

Trending Videos
अखिलेश पर कसा तंज
इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी अब दोबारा सरकार में नहीं आएंगे और वह सपा सरकार की योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं।
दिनेश शर्मा ने कहा कि सपने देखने ठीक है लेकिन उनके सपने सच नहीं होने वाले। इस बार नरेंद्र मोदी सरकार दोगुने बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं, एयर स्ट्राइक के दौरान आतंकियों के शवों की संख्या को लेकर उठ रहे सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले सेना पर सवाल खड़े कर रहे हैं।