{"_id":"5b9cf77f867a557e8836987b","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-says-god-is-a-tour-operator-of-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने वाले उप मुख्यमंत्री ने भगवान को बताया टूर ऑपरेटर, पढ़ें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने वाले उप मुख्यमंत्री ने भगवान को बताया टूर ऑपरेटर, पढ़ें क्या कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने वाले यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भगवान को तुलना टूर ऑपरेटर से की है। उन्होंने कहा कि हमें कहां जाना है, किस साधन से जाना है और कब लौटना है। यह सब टूर ऑपरेटर तय करता है। लेकिन जीवन यात्रा को तय करने वाला टूर ऑपरेटर हमारा भगवान है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान तय करता है कि कब हमें जन्म लेना है, किन कर्मों के साथ अंतिम गन्तव्य तक पहुंचना है। इस जीवन यात्रा और टूर ऑपरेटर के बीच माध्यम हमारे संतजन और गुरुजन बनते हैं, जो हमें सद्मार्ग बताते हैं।
बता दें कि इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने सीता माता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताया था। उन्होंने कहा था कि सीता माता का जन्म जमीन के अंदर किसी घड़े के अंदर हुआ था। इसका मतलब साफ है कि रामायण काल में टेस्ट ट्यूब बेबी का कॉन्सेप्ट था।

दर्शन है भारतीय संस्कृति
महाविद्या स्थित श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित श्रीजी बाबा स्मृति महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण और श्रीराम के आदर्श पर चर्चा करते हुए कहा कि गीता भूत और भविष्य को छोड़कर वर्तमान को सुधारने का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति दर्शन है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति प्रदर्शन। भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संवाहक मथुरा, अयोध्या, काशी सहित देश के विभिन्न धार्मिक शहर और मंदिरों से हो रहा है। लेकिन श्रेष्ठ बनाने वाले दर्शन को छोड़कर अब हम आडंबर वाली संस्कृति को आत्मसार कर रहे हैं।
इससे पूर्व शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, सनातन पीठ के ज्ञानानंद महाराज, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज ने पूजन किया। श्रीजी बाबा के ब्रज में परंपरागत रूप से किए गए कार्यों पर संतों ने प्रकाश डाला। व्यासपीठ से राधाकांत गोस्वामी ने कथा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उप्र सहकारी बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, लखनऊ विधायक नीरज बोरा, कोल विधायक अनिल पाराशर, गोकुल विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिरवार, एसके शर्मा, महोत्सव संयोजक रमाकांत गोस्वामी मौजूद रहे।