{"_id":"5af4306f4f1c1b60098b9310","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-on-allahabad-lawyer-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद वकील हत्याकांड पर बोले डिप्टी सीएम- सरकार गंभीर, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद वकील हत्याकांड पर बोले डिप्टी सीएम- सरकार गंभीर, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 10 May 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हों, जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। सरकार ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है।
दिनेश शर्मा ने कहा कि इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या जघन्य अपराध और दुखद है। पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। वो गुरुवार को फिरोजाबाद में आंधी-तूफान पीड़ितों को मुआवजा राशि बांटने आए थे।

आपदा पीड़ितों को बांटे सहायता राशि के चेक
पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री ने बीते दिन आए तूफान में मृत धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के चेक दिए। जबकि दो मई को आंधी-तूफान में घायल हुए चार लोगों को मुआवजा राशि के चेक मिले।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।