फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Crime News Trainer did obscene acts with a girl in a gym in Agra

केबिन में बुलाकर कहा... कपड़े उतारो: युवती ने विरोध किया तो बताया गया यही उसकी ड्यूटी है; ऐसे चंगुल से निकली

Sun, 22 Sep 2024 09:06 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Sep 2024 09:06 AM IST
सार

युवती ने उसकी साथ घटी घटना के बाद पिता को जानकारी दी। पिता के साथ थाना हरीपर्वत जाकर तहरीर दी। युवती की तहरीर पर दुराचार की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
UP Crime News Trainer did obscene acts with a girl in a gym in Agra
जिम में ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम के मैनेजर ने डाइट चार्ट बताने के नाम पर अपने केबिन में बुलाकर युवती से बदसलूकी की। अश्लील हरकतें करने लगा। युवती मैनेजर को धक्का देकर किसी तरह केबिन से बाहर निकली। थाना हरीपर्वत में मैनेजर के खिलाफ अश्लील हरकत, दुराचार की कोशिश सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मैनेजर फरार है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह की है। यमुनापार निवासी युवती स्नातक की छात्रा है। उसका भाई जिम जाता था। तीन दिन पहले उसने भी भाई के साथ जाना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह मैनेजर व जिम ट्रेनर मनी नौटियाल ने उसे डाइट चार्ट बताने के बहाने अपने केबिन में बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उससे कपड़े उतारने के लिए कहा। अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध किया तो मैनेजर ने कहा कि यह उसकी ड्यूटी है। शारीरिक स्थिति चेक करके ही वह डाइट चार्ट बनाता है। युवती धक्का देकर किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर बाहर निकली।

विज्ञापन

शाम को युवती ने पिता को जानकारी दी। पिता के साथ थाना हरीपर्वत पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुराचार की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती से थाने में महिला दरोगा ने बातचीत करके बयान लिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्थायी कर्मचारी नहीं
गोल्ड्स जिम की फ्रेंचाइजी संचालक मनोज यादव का कहना है कि मनी नौटियाल उनका स्थायी कर्मचारी नहीं है। वह कमीशन पर काम करता था। शनिवार सुबह वह जिम में नहीं आया है। हाल ही में फ्रेंचाइजी ली है।

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जिम में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। जिम के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी कब्जे में ले लिए। फुटेज में युवती केबिन के अंदर जाते हुए दिखाई दी है। बाहर आते हुए भी फुटेज मिले हैं। घटना के बाद जिम में विवाद हुआ था। अन्य लोगों को जिम ट्रेनर की हरकत के बारे में पता चल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed