फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Yogi Will Stay In Agra Three Hours Visits Covid Treatment

यूपी: सवा तीन घंटे ताजनगरी में 'सरकार', मुख्यमंत्री योगी से मरीजों को संजीवनी की दरकार

Thu, 13 May 2021 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 11:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर पांच मिनट अफसरों से मुलाकात की। जिलाधिकारी पीएन सिंह के मुताबिक हवाई अड्डे से सीएम हेलीकाप्टर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Up Cm Yogi Will Stay In Agra Three Hours Visits Covid Treatment
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में होंगे। सवा तीन घंटे सूबे की सरकार शहर से चलेगी। ऐसे में एक तरफ सीएम के दौरे से मरीजों को संजीवनी की दरकार है दूसरी तरफ संक्रमण की रोकथाम के लिए हो रहे उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी। गुरुवार को खेरिया हवाई अड्डे पर 10.40 पर आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर पांच मिनट अफसरों से मुलाकात की। जिलाधिकारी पीएन सिंह के मुताबिक हवाई अड्डे से सीएम हेलीकाप्टर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि पांच महीने के बाद मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं। वे सात दिसंबर को मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आए थे। कोरोना संक्रमण को हराने के बाद यह सीएम का पहला दौरा है। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शाम 4.10 बजे सीएम का विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। सबसे पहले वह एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। यहां विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन


फिर मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण नियंत्रण के उपाय और निगरानी समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर जाएंगे। यहां बने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को दिनभर एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारियां चलती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी
मुख्यमंत्री के आगरा दौरे को तीसरी लहर से निपटने के इंतजामों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम आगरा में बच्चों के लिए आईसीयू बेड, कोविड मरीजों के लिए सुविधाएं व ऑक्सीजन आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त व पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

इधर भी नजर-ए-इनायत
- 2017 में मुख्यमंत्री ने पहली बार आगरा आगमन पर एसएन इमरजेंसी के ट्रोमा सेंटर को उच्चीकृत करने के निर्देश दिए थे। चार साल से काम अधूरा पड़ा है।
2019 से एसएन में 200 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी ब्लॉक निर्माणाधीन है। 18 महीने में काम पूरा होना था। 30 महीने बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
- 2019 में सीएम ने 465 करोड़ रुपये से ताजमहल के पार्श्व में नगला पैमा गांव में रबर डैम की घोषणा की थी। दो साल से एनओसी नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो सका।
- 2019 में खेरिया हवाई अड्डे के निकट सिविल एंकलेव के निर्माण की घोषणा की गई थी। 90% काम हो चुका है। लेकिन आम यात्रियों के सिविल टर्मिनल शुरू नहीं हो सका।

संदिग्धों की निगरानी के लिए बनीं 1040 समितियां, होगी समीक्षा
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैल रहा है। संदिग्ध मरीजों की निगरानी के लिए 1040 समितियां बनाई हैं। 690 समितियां 15 ब्लॉक में 690 गांव के लिए और 450 समितियां नगर निगम सीमा में 100 वार्डों में सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन समितियों कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण नियंत्रण की रोकथाम के लिए उपाय, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, कोरोना जांच व दवाई वितरण का जायजा ले सकते हैं।

मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ व मथुरा जाएंगे। इसके बाद मथुरा से शाम पांच बजे आगरा पहुंचेंगे। 
9:40 बजे: अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से रवानगी
10:20 बजे: खेरिया एयरपोर्ट, आगरा
10:25 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान 
10:50 बजे: हेलीपैड, एएमयू, अलीगढ़
01:45 बजे: एएमयू हेलीपैड से अलीगढ़ से मथुरा को प्रस्थान
02: 10 बजे: वेटिरिनरी विवि के हेलीपैड, मथुरा में आगमन।
3:50 बजे: मथुरा से आगरा आगमन
4:15 बजे: खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
4:30 से 4:45: आगरा में स्थलीय निरीक्षण
5:00 बजे: नगर निगम कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण
5:25 बजे: एसएन मेडिकल कॉलेज
5:30 से 7:00 बजे: समीक्षा बैठक
7:00 बजे: खेरिया एयरपोर्ट को प्रस्थान
7:20 बजे: खेरिया से लखनऊ को प्रस्थान

आगरा : आज ब्रज के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, शाम को करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed