फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath will visit taj mahal

विवादों पर विराम लगाने 26 को खुद ताजमहल आएंगे सीएम योगी, ये हैं तैयारी

Fri, 20 Oct 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath will visit taj mahal
सीएम योगी
ताजमहल को लेकर लगातार उठ रहे विवादों पर विराम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ताजमहल आएंगे। 26 अक्तूबर को वे अपने आगरा दौरे में ताज और ताजगंज सहित शहर के लिए कई घोषणाएं करने वाले हैं। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने साफ कर दिया कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण आगरा को और विकसित किया जाएगा। ऐसे में ताजमहल के पास अब तक लंबित रबर डैम बनाने का फैसला किया गया है। ताजमहल से आगरा फोर्ट तक पाथवे का निर्माण भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


ताज, आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 370 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई गई है। हालांकि सपा सरकार में भी ताजमहल और आगरा प्रमुखता पर था। यही वजह है कि अखिलेश सरकार में ताजगंज में काफी विकास कार्य हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


197 करोड़ रुपये की ताजगंज योजना के साथ ही 240 करोड़ रुपये की लागत से ताज ऑरियटेंशन सेंटर और 150 करोड़ रुपये की लागत से मुगल म्यूजियम योजना को शुरू किया गया। 

भाजपा सरकार आते ही शुरू हुए विवाद

up cm yogi adityanath will visit taj mahal
ताजमहल - फोटो : self
प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद ताजमहल को लेकर विवाद शुरू हो गए। पिछले दिनों प्रदेश पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की ओर से जारी पत्रक में ताजमहल को जगह नहीं दी गई। इसको लेकर तमाम सवाल खड़े होने लगे। हाल ही में भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी इसको लेकर टिप्पणी की। 

प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी पिछले दिनों नाम लिए बिना ताज पर खूब निशाने साधे थे। कहा था कि आगरा का इतिहास सिर्फ एक इमारत में सिमट कर रह गया है। जबकि इसका इतिहास इससे भी काफी पुराना है। 

मगर, इन विवादों को किनारे करते हुए सीएम योगी ने ताजमहल और आगरा के विकास के लिए कई योजनाओं के शुभारंभ करने की तैयारी कर रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को आ रहे हैं। वह ताजमहल और ताजगंज का निरीक्षण करेंगे।

रबर डैम को पहले ना, अब हां

बीती 7 मई को आगरा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ताज हेरीटेज कारीडोर से यमुना का निरीक्षण किया था। तब उन्हें ताजमहल से आगे यमुना पर रबर डैम बनाने के प्रस्ताव के बारे में बताया गया। उन्हें मौके पर पहुंचकर इसका अवलोकन भी करना था। 

मगर, तब मुख्यमंत्री ने रबर डैम की उपयोगिता को नकार दिया था। मगर, अब वह इसी योजना को हरी झंडी देने की तैयारी कर रहे हैं। ताजमहल यमुना नदी के किनारे बना है। इसकी नींव लकड़ी पर डाली गई है। यमुना की धार तेज हुई तो ताजमहल को खतरा होगा। इसको देखते हुए ही रबर डैम और पाथवे के निर्माण का फैसला हुआ है।

अधर में ही न लटक जाएं तैयारी

दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को 370 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि 25 अक्तूबर से निकाय चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी हो जाएगी। ऐसी स्थिति में किसी भी योजना का शिलान्यास कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed