फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Yogi Adityanath Will Meeting With Administration For Donald Trump Visits in Agra

ताजमहल देखेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, योगी आदित्यनाथ कल करेंगे तैयारियों की समीक्षा

Mon, 17 Feb 2020 02:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Will Meeting With Administration For Donald Trump Visits in Agra
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ताजनगरी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम साढ़े चार बजे आगरा आएंगे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आगरा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिल गया है।
विज्ञापन


वहीं ट्रंप की सुरक्षा में लगभग पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आज से 25 फरवरी तक खुफिया एजेंसियों के लगभग 200 अधिकारी शहर में डेरा डालेंगे। सोमवार शाम या मंगलवार सुबह अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम आने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पुलिस और नगर की टीमों ने खेरिया से ताजमहल तक के हर घर की सूची तैयार की है। इनमें रहने वाले लोगों के नाम की लिस्ट अलग बनी है। घरों की छतों पर ड्रोन से निगरानी दो दिन के भीतर ही शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 फरवरी की रात में ही पुलिस पूरे इलाके में तैनात कर दी जाएगी। 24 फरवरी की सुबह से ही रूफ टॉप ड्यूटी लगेंगी। हर छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। ट्रंप के आने से वापसी तक लोगों को लगभग दो घंटे घरों से नहीं निकलने दिया जाएगा। 
 

विरोध प्रदर्शन करने वाले भेजे जाएंगे जेल 
- शहर में धारा 144 लगी है, अगर 24 तक किसी संगठन या व्यक्ति ने विरोध प्रदर्शन किया तो उसे शांति भंग की आशंका में जेल भेजा जाएगा। 

- अगर किसी ने ट्रंप या अमेरिका के विरोध में कोई बयान या भाषण दिया तो खुफिया एजेंसियां उसकी तुरंत निगरानी शुरू कर देंगी, उसकी पूरी कुंडली बनेगी। 

- अगर किसी होटल में बगैर आईडी या फर्जी आईडी पर कमरा बुक किया गया तो इसकी जानकारी मिलते ही होटल मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा।
 
- ट्रंप के आते ही खेरिया से ताज ही नहीं, इस पांच किमी. में आने वाले हर रास्ते का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, यह ट्रंप की वापसी के बाद ही खुलेगा।
 
- मोबाइल फोन जैमर सुबह से ही लगा दिए जाएंगे, खेरिया से ताजमहल तक के मोबाइल सुबह से शाम तक बंद रखे जाएंगे। 

- 18 फरवरी से खेरिया, शाहगंज, ताजगंज में लाइसेंसी असलाह और इन पर लिए गए कारतूसों का सत्यापन करेगी पुलिस।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed