{"_id":"59a978754f1c1b0c278b4c48","slug":"up-cm-yogi-adityanath-will-come-in-vrindavan-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघ के दरबार में योगी सरकार, समन्वय बैठक में भाग लेने वृन्दावन पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के दरबार में योगी सरकार, समन्वय बैठक में भाग लेने वृन्दावन पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी पहुंचे केशवधाम
- फोटो : amar ujala
वृंदावन के केशवधाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह केशवधाम पहुंच गए। यहां हैलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे केशवधाम में प्रवेश कर गया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा भी केशवधाम पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता, ऊर्जामंत्री और मथुरा-वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा भी केशवधाम में मुख्यमंत्री के साथ हैं। केशवधाम में प्रवेश के दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री केशवधाम में चल रही समन्वय बैठक के दूसरे सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संघ से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मीटिंग की अध्यक्षता स्वयं सरसंघचालक मोहन भागवत कर रहे हैं।
वहीँ सुबह भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह केशव धाम से दिल्ली रवाना हो गए। जाने से पहले शाह ने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ चर्चा की। सीएम के आगमन को लेकर वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा को डीएम और एसएसपी ने परखा। एसएसपी ने बैठक कर सभी सुरक्षा जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का खाका खींचकर फाइनल टच दिया गया।

Trending Videos
ये है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
सीएम योगी पहुंचे केशवधाम
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 9:10 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वृंदावन में आगमन 10:35 बजे होगा। इसके बाद पवन हंस हेलीपैड से 10:55 बजे केशवधाम पहुंचेंगे।
11 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां रहेंगे। 1:20 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा भी हैं।
11 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां रहेंगे। 1:20 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा भी हैं।
यह रहेगी सुरक्षा
एएसपी-8
सीओ-14
एसएचओ/एसओ - 15
इंस्पेक्टर/एसआई-50
आरक्षी-400
एक कंपनी पीएसी, तीन बीडीएस की टीम
सीओ-14
एसएचओ/एसओ - 15
इंस्पेक्टर/एसआई-50
आरक्षी-400
एक कंपनी पीएसी, तीन बीडीएस की टीम