फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath told about future plan in mathura

कान्हा की धरती पर बता गए सीएम योगी, अब अगले छह माह में करेंगे ये

Wed, 20 Sep 2017 08:21 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 Sep 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath told about future plan in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद अपनी सरकार के छह माह के कार्यकाल पर जनता के सामने रिपोर्ट पेश की। आगामी छह महीनों में सरकार और क्या बेहतर करने जा रही है इसकी भी जानकारी दी। किसानों के लिए कई नई योजनाओं को शुरू करने का भी दावा किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के छह माह पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान (फरह) गए और पंडित जी की उस झोपड़ी को चित्रों में देखा जिसमें वह रहते थे। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले कहा कि उनकी सरकार को छह महीने पूरे हो गए हैं। वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि छह माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद भगवान कृष्ण और दीनदयाल जी की नगरी में आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां जो भी कहें, लेकिन इन छह महीनों में छह साल के बराबर काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने छह माह में किए यह कार्य

- प्रदेश के 2600 मजरों में बिजली पहुंचाई।

- 16 लाख लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए।

- एक झोपड़ी तक को बल्ब की रोशनी से रोशन किया।

-पंडित दीनदयाल के नाम पर शोध पीठ की स्थापना।

- 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ किया।

- उत्तर प्रदेश के 10 हजार गांवों में शौचालय बनवाए।

- प्रदेश के 75 जिलों में सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया।

- 32 जनपदों में पेयजल योजनाएं शुरू कराई गईं।

- ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक पांच लाख आवास बनवाए।

- किसानों का चीनी मिलों पर फंसा पेमेंट दिलवाया।

- अयोध्या, काशी और मथुरा के लिए स्पेशल प्लान बने।

- 1100 अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा।

अगले छह माह में यह करेंगे

- बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कुटीर उद्योग बनेंगे।

- आठ लाख बेघर लोगों को मकान उपलब्ध कराएंगे।

- ब्रज में आलू की प्रोसेसिंग के लिए यूनिट लगवाएंगे।

- आगरा और अलीगढ़ मंडल में मीठा पानी उपलब्ध कराएंगे।

- किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

- पुलिस और पीएसी में भर्तियां की जाएंगी।

- सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।

- गंगा के साथ यमुना की भी सफाई की जाएगी।

- पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

- सिंचाई की रुकी योजनाओं को शुरू कराएंगे।

- हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed