{"_id":"5a609ce64f1c1b77268b508f","slug":"up-cm-yogi-adityanath-shown-grief-on-mathura-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा मुठभेड़ः बच्चे की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, अखिलेश यादव का ये ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा मुठभेड़ः बच्चे की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, अखिलेश यादव का ये ट्वीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में थाना हाईवे के गांव अड़ूकी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हुई बच्चे की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों को आर्थिक सहायता का भी एलान किया।
विज्ञापन
ट्विटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि यूपी के सीएम ने माधव के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।
इसके बाद गुरुवार को आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव पूरे मामले की जांच करने मथुरा के गांव अड़ूकी पहुंचे। इसी दौरान मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक माधव के पिता को सौंपा।
विज्ञापन
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने मथुरा हादसे में 8 वर्षीय बालक की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 17, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि यूपी के सीएम ने माधव के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने परिवार के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 17, 2018
इसके बाद गुरुवार को आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव पूरे मामले की जांच करने मथुरा के गांव अड़ूकी पहुंचे। इसी दौरान मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक माधव के पिता को सौंपा।
अखिलेश यादव ने कहा ये
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए बच्चे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से परिवार को 50 लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मथुरा में पुलिस द्वारा की गयी फ़ायरिंग में मासूम का मारा जाना बेहद हृदयघाती घटना। मृत बच्चे की आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना। दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई और अभिभावकों को 50 लाख रु. देने की सरकार से अपील।