फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath is coming to agra

निकाय चुनावः सर्दी के बीच गर्माने वाला है चुनावी माहौल, एक घंटा रुकेंगे सीएम योगी

Sat, 18 Nov 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath is coming to agra
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में आगरा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने के लिए मुख्यमंत्री 19 नवंबर को आ रहे हैं। वह जीआईसी मैदान पर लोगों को संबोधित करेंगे। उनका शहर में एक घंटे का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनावी सभा होने के कारण सभा स्थल पर भाजपा तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर अपने राजकीय विमान से आएंगे। यहां से टाटा गेट, पृथ्वीनाथ फाटक, शंकरगढ़ पुलिया, रामनगर पुलिया, कोठी मीना बाजार मैदान होते हुए जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कोठी मीना बाजार पर जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी मार्ग से आए थे। इसके लिए इस मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। साफ-सफाई के साथ-साथ टूटी पुलिया और जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

सीएम की रैली की तैयारियों के संबंध में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर ही बैठक की। एडीएम सिटी केपी सिंह के साथ पार्किंग, यातायात पर चर्चा की गई। बैठक में महानगर चुनाव संयोजक नगेंद्र दुबे गामा, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, अश्वनी त्यागी, विजय दत्त पालीवाल, हेमंत भोजवानी, अवधेश रावत, बबलू लोधी, संजीव चौबे, सुमित उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

लोगों को लाने के लिए लगाई बसें

रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया के अनुसार, हर नगर पालिका परिषद में 20-20 और नगर पंचायत में 10-10 बसें लगाई गई हैं। रैली के दौरान प्रमुख नेताओं के साथ मेयर पद प्रत्याशी, पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed