{"_id":"5a0f02204f1c1b0d698bc55d","slug":"up-cm-yogi-adityanath-is-coming-to-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः सर्दी के बीच गर्माने वाला है चुनावी माहौल, एक घंटा रुकेंगे सीएम योगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः सर्दी के बीच गर्माने वाला है चुनावी माहौल, एक घंटा रुकेंगे सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में आगरा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने के लिए मुख्यमंत्री 19 नवंबर को आ रहे हैं। वह जीआईसी मैदान पर लोगों को संबोधित करेंगे। उनका शहर में एक घंटे का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनावी सभा होने के कारण सभा स्थल पर भाजपा तैयारियों में जुटी है।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर अपने राजकीय विमान से आएंगे। यहां से टाटा गेट, पृथ्वीनाथ फाटक, शंकरगढ़ पुलिया, रामनगर पुलिया, कोठी मीना बाजार मैदान होते हुए जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले कोठी मीना बाजार पर जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी मार्ग से आए थे। इसके लिए इस मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। साफ-सफाई के साथ-साथ टूटी पुलिया और जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है।

भाजपाइयों ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
सीएम की रैली की तैयारियों के संबंध में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर ही बैठक की। एडीएम सिटी केपी सिंह के साथ पार्किंग, यातायात पर चर्चा की गई। बैठक में महानगर चुनाव संयोजक नगेंद्र दुबे गामा, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, अश्वनी त्यागी, विजय दत्त पालीवाल, हेमंत भोजवानी, अवधेश रावत, बबलू लोधी, संजीव चौबे, सुमित उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
लोगों को लाने के लिए लगाई बसें
रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया के अनुसार, हर नगर पालिका परिषद में 20-20 और नगर पंचायत में 10-10 बसें लगाई गई हैं। रैली के दौरान प्रमुख नेताओं के साथ मेयर पद प्रत्याशी, पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।