{"_id":"59f157494f1c1b86698b7935","slug":"up-cm-yogi-adityanath-in-agra-visiting-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार, पर्यटकों संग खिंचवाई फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार, पर्यटकों संग खिंचवाई फोटो
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। वे यहां रॉयल गेट से प्रवेश के बाद डायना बेंच होते हुए मुख्य गुंबद भी गए। मुख्यमंत्री ने पूरे ताजमहल परिसर को घूमा। पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचाई।
बता दें कि आज सुबह आगरा पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर ताजमहल के ऊपर उड़ा और मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद ताजमहल के पीछे स्थित गांव कछपुरा के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां करीब 69 करोड़ रुपये की योजना का लोकार्पण सीएम ने किया।
कछपुरा के बाद सीएम ने ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग स्थल पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और आगरा के सभी नौ विधायक भी मौजूद रहे।

Trending Videos
मुख्य गुंबद में किया प्रवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल में
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पश्चिमी गेट से मुख्यमंत्री सीधे शाहजहां पार्क भी गए और यहां से वे ताजमहल के मुख्य परिसर में पहुंचे। कड़ी सुरक्ष के बीच सीएम ने रॉयल गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। इसके बाद वे डायना बेंच होते हुए वे मुख्य गुंबद तक भी गए।
मुख्य गुंबद में ही मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र मौजूद हैं। इसी गुंबद के अंदर भी गए। इस दौरान सीएम ने ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचाया।
बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश से नहीं रोका गया। ऐसे में ताजमहल देखने आए कई बच्चे यूपी के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया।

मुगल म्यूजियम भी देखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने होटल ताजखेमा में चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद स्विस कॉटेज का शिलान्यास किया। इसके बाद ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां करीब 10 मिनट तक रहे।
अब जीआईसी मैदान में भाजपा की ओर से जनसभा रखी गई है। यहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास और ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे।
इसके बाद सीएम आगरा मथुरा रोड स्थित कीठम पक्षी विहार में टूरिज्म गिल्ड के साथ बैठक करेंगे। पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण करने के बाद वे शाम को करीब 04.20 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।