{"_id":"5e5e0bec8ebc3eeada444be9","slug":"up-cm-yogi-adityanath-car-crashes-in-barsana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरसाना की पहाड़ी पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना की पहाड़ी पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार
Wed, 04 Mar 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री की कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। मंगलवार को जब मुख्यमंत्री योगी राधारानी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। तभी उनका कार बाउंड्री से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्ता संकरा है। जब मुख्यमंत्री राधारानी मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क की बाउंड्री से टकरा गई। कार में सवार मुख्यमंत्री व अन्य लोग सुरक्षित हैं। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ।
गनीमत रही कि मुख्यमंत्री योगी की कार की रफ्तार कम थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जिस बाउंड्री से मुख्यमंत्री की कार टकराई है, उस बाउंड्री के बाद गहरी खाई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

रंगोत्सव में हुए शामिल
संतों ने किया मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
लड्डू होली के अवसर मुख्यमंत्री योगी आज बरसाना में हैं। उन्होंने सबसे पहले बरसाना के ब्रह्माचंल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन कर लाडलीजी की आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।
यहां से मुख्यमंत्री योगी राधा बिहारी इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत संतों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोक कलाकार बुलाए गए। लोक संस्कृति के कार्यक्रम देख मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्यमंत्री योगी पांच घंटे से अधिक मथुरा जिले में रहेंगे। इस दौरान वो बरसाना में गो अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद हैं।