फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath and actor rajbabbar will be agra

निकाय चुनावः 19 को चरम पर होगा चुनावी शोर, भाजपा-कांग्रेस के ये दिग्गज करेंगे सभा

Sat, 18 Nov 2017 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Nov 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath and actor rajbabbar will be agra
सीएम योगी आदित्यनाथ
ताजनगरी में 19 नवंबर को चुनावी शोर अपने चरम पर होगा। एक ओर यहां यूपी के सीएम और भाजपा के फायरब्रांड  नेता योगी आदित्यनाथ सभा करेंगे तो दूसरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर का रोड शो होगा। मुख्यमंत्री की सभा के लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। वहीं राजबब्बर को रोड शो को लेकर कांग्रेसी भी जोश में हैं। 
विज्ञापन


आगरा के जीआईसी मैदान में 19 नवंबर को होने जा रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा के लिए मंच बनाने का कार्य शुरू हो गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि कोठी मीना बाजार में हैलीपैड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे आएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। गुरुवार दोपहर को भाजपा के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोठी मीना बाजार और जीआईसी मैदान का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा राजब्बबर के रोड शो का रूट

up cm yogi adityanath and actor rajbabbar will be agra
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद बंसल के समर्थन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर के रोड शो का रूट भी तय हो गया है। राजबब्बर 19 नवंबर की सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू करेंगे। 

रोड शो संजय प्लेस से एमडी जैन कालेज, घटिया आजम खां, बसंत टाकीज, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज, कचहरी घाट, अचल भवन, रावतपाड़ा से होकर सेब का बाजार, फुव्वारा, रावली मंदिर, छीपीटोला होकर बिजलीघर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचेगा। 

यहां सभा होगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन होगा। पीसीसी सदस्य नंदलाल भारती ने बताया कि जुलूस में एक रथ पर राजबब्बर और मेयर प्रत्याशी होंगे और दूसरे रथ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सवार रहेंगे। अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी 20 तक लगने की उम्मीद है।

केवल 5 गाड़ियों की अनुमति देने पर रोष

up cm yogi adityanath and actor rajbabbar will be agra
कांग्रेस - फोटो : file photo
रोड शो के लिए जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज पांच गाड़ियों की अनुमति दी है। पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, नंदलाल भारती ने जिला प्रशासन के रवैये की निंदा की है।

उनका आरोप है कि अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के साथ कई गाड़ियां प्रतिदिन चल रही हैं। प्रशासन को सत्ताधारी पार्टी का एजेंट बनकर काम नहीं करना चाहिए वरना पार्टी के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed