फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up CM YOGI Adityanath addressed people in agra

आगरा में बोले योगी- ताज हमारे लोगों के खून-पसीने से बना वास्तुकला का अद्भुत नमूना

Fri, 27 Oct 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 Oct 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Up CM YOGI Adityanath addressed people in agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के ‌जीआईसी मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे आगरा दौरे पर केवल वे ही लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने समाज को जाति के आधार पर बांट रखा है। सीएम ने यहां 250 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


ताजमहल देखने के बाद जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल कब बना, क्यों बना हम इसकी तह में न जाएं। हम केवल यह ध्यान रखें कि यह भारतीय मजदूरों के खून पसीने से बना वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आगरा ही एक ऐसा जिला है जिसमें 5 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारक हैं। हमें इसे पर्यटन के लिहाज से विकसित करना चाहते हैं तो लोगों को पीड़ा हो रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे आगरा दौरे पर केवल वे ही लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने खुद समाज को जाति के आधार पर बांट रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा से बढ़ेगा पर्यटन

Up CM YOGI Adityanath addressed people in agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं पर खास ध्यान देना होगा। सीएम बोले कि आगरा में रोज 40 से 50 हजार पर्यटक आते हैं। यदि हम पर्याप्त सुरक्षा उपलब्‍ध करा पाएं तो यह संख्या 3 लाख तक पहुंच जाएगी। 

अपने भाषण के दौरान सीएम ने घोषणा की यदि सुप्रीम कोर्ट अनुमति देगा तो हम ताजमहल के पीछे यमुना में 350 करोड़ की लागत से रबर चैक डैम का निर्माण कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आगरा के किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed