फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Chief Minister Address Meeting In Mant Mathura Today For Vidhan Sabha Elections Campaign

मथुरा में मुख्यमंत्री: मांट से योगी आदित्यनाथ की ललकार, कांग्रेस, सपा व अन्य अभी होम आइसोलेशन में ही रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली

Wed, 08 Dec 2021 12:36 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के मांट से हिंदुत्व को धार दे गए। परिवारवाद, दंगाइयों को शरण देने वाली पूर्व की सरकार पर हमलावर रहे। ब्रज से हिंदुत्व का समीकरण साधने के लिए उन्होंने कई बार राममंदिर बनवाने वाली सरकार का जिक्र किया।

विज्ञापन
Up Chief Minister Address Meeting In Mant Mathura Today For Vidhan Sabha Elections Campaign
मथुरा: मंच से जनसभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सौ करोड़ की योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण और रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर कोरोना के समय होम आइसोलेशन में रहने का तंज कसते हुए कहा कि अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भारत की आत्म निवास करती है
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।
विज्ञापन

पूर्व की सरकार पर साधा निशाना
पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Up Chief Minister Address Meeting In Mant Mathura Today For Vidhan Sabha Elections Campaign
मथुरा: मंच पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी का प्रबंधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। कहा केंद्र सरकार ने अन्न योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगा। चार दिन में 15 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कोरोना टीकाकरण पर बोलते हुए कहा कि वैक्सीन मुफ्त में है सभी के लिए है। सभी टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें। पौने पांच वर्ष के दौरान सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी महीने टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अब वर्क फ्रॉम होम ही नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी। 
होम आइसोलेशन में रहें सत्ता नहीं मिलेगी
प्रदेश का विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा होम आइसोलेशन में थे। सत्ता दूर की कौड़ी है। इसलिए कुछ साल और होम आइसोलेशन में रह लो, अभी सत्ता में आने की जरूरत नहीं। एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं। 
 

Up Chief Minister Address Meeting In Mant Mathura Today For Vidhan Sabha Elections Campaign
मथुरा: योगी आदित्यनाथ ने किया दो सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
लाभार्थियों को बांटे चेक
मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आए। बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई।
लक्ष्मी नारायण ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है। जिन्होंने राम मंदिर अयोध्या में बनाया, वहीं मुख्यमंत्री आज मथुरा में हैं। योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की योजनाएं मथुरा को दी हैं। पूर्ववर्ती सरकार कांवड़ियों पर लाठी बरसाती थी। योगी सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते हैं। राम भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाते हैं। कुंभ पर बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में पुल टूटे सैकड़ों लोग मारे गए, लूट-बलात्कार की घटनाएं हुई। लेकिन योगी सरकार में दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का आयोजन हुआ। पूर्व की सरकार पर दंगे हुआ करते थे कोई कानून नहीं बना लेकिन इस सरकार में पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून बना और दंगाइयों की संपत्ति जब्त हुई। पांच हजार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थलों में पुनर्निमाण योगी सरकार में हुआ है।
राधे-राधे से किया संबोधित
ऊर्जा मंत्री ने ब्रज भाषा में अपना संबोधन किया। जनता से राधे-राधे के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा मुख्यमंत्री दो सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज में लेकर आए हैं। गांवों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक बिजली रहती है। पहले चार जिलों में बिजली आती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश में 75 जिलों में बिजली आती है। बिजली के दाम तीन से नहीं बढ़ाए हैं। किसी के घर की बिजली नहीं काटी जाती है। गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं।
वृंदावन में बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव: पीत पोशाक में ठाकुरजी ने दिए दर्शन, आस्था में सराबोर हुए भक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed