{"_id":"677229d7e282befe2d0f51f5","slug":"up-case-registered-against-shahi-jama-masjid-intezamia-committee-president-for-threatening-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पर केस दर्ज, धमकी देने का मामला; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पर केस दर्ज, धमकी देने का मामला; पुलिस कर रही जांच
Mon, 30 Dec 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:34 AM IST
सार
इंतजामिया कमेटी के सदस्य ने अध्यक्ष पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद के खिलाफ थाना मंटोला में जान से मारने की धमकी और गालीगलाैज का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कमेटी के एक सदस्य को फोन पर धमकी दी। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।
नगला कली, शमसाबाद मार्ग निवासी असलम करीम ने डीसीपी सिटी सूरज राय को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि वह शाही जामा मस्जिद आगरा प्रबंध समिति के उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से नियुक्त सदस्य हैं। 10 दिसंबर की दोपहर 1:10 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से काॅल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि मैं जाहिद बोल रहा हूं।
आरोप है कि इसके बाद उसने गाली देना शुरू कर दिया। जामा मस्जिद आने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कोतवाली के बारे में भी अपशब्द कहे। वह आवाज पहचान गए। आवाज मुंडापाड़ा, मंटोला निवासी मोहम्मद जाहिद की थी। वह प्रबंध समिति के अध्यक्ष थे, उन्हें प्रबंध समिति ने बहुमत के आधार पर अध्यक्ष पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने मोहम्मद जाहिद से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने साक्ष्य के रूप में रिकाॅर्डिंग की क्लिप दी है। डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही मानते हुए केस लिखा गया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।