Tundla By-Election Result 2020: तीसरी बार भाजपा की झोली में आई सीट, 'राम लहर' में मिली थी पहली जीत
- फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में तीसरी बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर यहां 17 हजार से अधिक मतों से उपचुनाव जीत कर टूंडला के विधायक निर्वाचित हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 1996 के बाद हुए तीन चुनावों में भाजपा पूरी ताकत लगाने के बाद भी इस सीट को जीत नहीं पाई थी। 2002 का चुनाव सपा जीती थी और मोहनदेव शंखवार विधायक बने थे। मोहनदेव शंखवार अब भाजपा में हैं। 2007 का चुनाव बसपा के राकेश बाबू जीत कर पहली बार विधायक बने।
संबंधित खबर- UP By-Election Result 2020: जीत पर बोले भाजपा के प्रेमपाल- जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे
वर्ष 2012 का चुनाव भी राकेश बाबू जीते और विधानसभा पहुंचे। 2017 के चुनाव में बसपा ने फिर राकेश बाबू पर दांव लगाया लेकिन 2017 का चुनाव वह भाजपा से हार गए। बसपा से राज्यसभा पहुंचे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल बसपा छोड़ कर भाजपा में आ गए।
वर्ष 2017 में सपी सिंह बघेल भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े और रिकॉर्ड 56070 मतों से जीत कर विधायक बने। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बने। बघेल की जीत के साथ भाजपा को टूंडला से दूसरी बार जीत का मौका मिला। भाजपा के खाते में यहां से तीसरी जीत उपचुनाव में आई है। प्रेमपाल सिंह धनगर जीत कर विधायक बने हैं।
दो बार टूंडला जीत चुकी है सपा
टूंडला सीट से समाजवादी पार्टी दो बार जीत चुकी है। सपा ने यहां से पहला चुनाव 1993 में जीता था। रमेश चंद्र चंचल यहां से विधायक बने थे। दूसरा चुनाव 2002 में सपा जीती थी। 1980 और 1986 का चुनाव कांग्रेस जीती थी। 1989 और 1991 के चुनाव में जनता दल के ओमप्रकाश दिवाकर चुनाव जीते थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।