फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board student received fake call of demanding five thousand rupees to pass in exam

UP Board 2024: 'तुम मैथ्स और  इंग्लिश में फेल हो, पास होना है तो भेजो 5000 रुपये', ऐसे कॉल से रहें सावधान

Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
सार

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले छात्रों के पास ऐसे फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें कॉल करने वाला शख्स उन्हें पास करने के लिए रुपये मांग रहे हैं। डीआईओएस ने ऐसे फोन कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है। 

 

विज्ञापन
UP Board student received fake call of demanding five thousand rupees to pass in exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को जाल में फंसाने के लिए साइबर अपराधी नए पैंतरे चल रहे हैं। 'हम इलाहाबाद बोर्ड से बोल रहे हैं। पिता का नाम कृपाल सिंह, मम्मी का नाम लक्ष्मी। बच्चे का नाम.... दो विषय में क्रास लगा है। पास करवाना है? मैथ्स में 23 और इंग्लिश में 19 नंबर आए हैं। खर्च लगेगा, पास हो जाएगा बच्चा। कुछ इसी अंदाज में साइबर ठग यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


अपराधियों ने ठगी का नया फार्मूला निकाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभिभावकों के मोबाइल पर कॉल आ रहे हैं। उनको मोबाइल नंबर बता 5000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए बोला जा रहा है। धनराशि डालते ही सुबूत के तौर पर डिजिटल अंक तालिका भी उपलब्ध कराने की बात की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से शहर में इस प्रकार की कॉल कई अभिभावकों के मोबाइल पर आ रहे हैं। जिसमें बच्चों के रोल नंबर से लेकर अभिभावकों का नाम, परीक्षा केंद्र और स्कूल तक की जानकारी देकर ये बताया जा रहा है कि बच्चा दो विषय में फेल है। पास कराना हो तो तुरंत 8287468045 नंबर पर रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। नंबर बता ठग इस बात की भी तस्दीक करते हैं कि सही नंबर दाखिल किया गया हो। अगर अभिभावक वक्त मांगते हैं तो तत्काल कॉल को डिस कनेक्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक सचेत रहें, किसी के झांसे में न आएं
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से कोई कॉल नहीं किया जा रहा है। साइबर ठग सक्रिय हैं। अभिभावक सचेत रहें, झांसे में न आएं। इस प्रकार की किसी भी कॉल को सच मान रुपये किसी के खाते में स्थानांतरित न करें। कॉल आने पर इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed